1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SIP में हर महीने 5000 रुपये जमा करें तो 15 साल में कितना फंड होगा तैयार? देखें कैलकुलेशन

SIP में हर महीने 5000 रुपये जमा करें तो 15 साल में कितना फंड होगा तैयार? देखें कैलकुलेशन

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 03, 2025 08:53 pm IST,  Updated : Jul 03, 2025 08:53 pm IST

एसआईपी में पैसा लगाने से पहले आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि इसमें जितने लंबे समय के लिए निवेश करेंगे, आपको उतना ही ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि कंपाउंडिंग का पूरा मजा लंबी से लंबी अवधि में ही मिलता है।

mutual fund, mutual funds, mutual fund sip, mutual funds sip, sip calculator, mutual fund calculator- India TV Hindi
एसआईपी में निवेश करने से पहले कुछ जरूरी बातों का रखें ध्यान Image Source : INDIA TV

SIP Calculator: शेयर बाजार में जारी भारी उठा-पटक के बीच म्यूचुअल फंड एसआईपी में बंपर निवेश आ रहा है। देश के आम निवेशक बढ़-चढ़कर एसआईपी में पैसा लगा रहे हैं। दरअसल, लंबी अवधि में मोटा फंड बनाने के लिए एसआईपी काफी मददगार होता है। एसआईपी में शेयर बाजार का काफी रिस्क है, लेकिन शेयर बाजार से ही इसमें मोटा रिटर्न मिलता है। इसके अलावा, एसआईपी में निवेशकों को कंपाउंडिंग का भी भरपूर फायदा मिलता है। आज हम यहां जानेंगे कि एसआईपी में हर महीने 5000 रुपये जमा किए जाएं तो 15 साल में कितना फंड तैयार हो सकता है?

एसआईपी में निवेश करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें

एसआईपी में पैसा लगाने से पहले आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि इसमें जितने लंबे समय के लिए निवेश करेंगे, आपको उतना ही ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि कंपाउंडिंग का पूरा मजा लंबी से लंबी अवधि में ही मिलता है। इसके साथ ही, आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि एसआईपी से मिलने वाले रिटर्न पर आपको कैपिटल गेन्स टैक्स भी चुकाना होता है। ऐसे में आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए थोड़े ज्यादा समय के लिए निवेश जारी रखना ही बेहतर और फायदेमंद होगा। इसके अलावा, एसआईपी में कभी भी एक समान रिटर्न नहीं मिलता है, इसमें लगातार उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।

एसआईपी में हर महीने 5000 रुपये जमा करें तो 15 साल में कितना फंड होगा तैयार

अगर आपको हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है तो 5000 रुपये की एसआईपी से 15 साल में 23.79 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है। इसके अलावा, अगर आपको हर साल 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है तो 5000 रुपये की एसआईपी से 15 साल में 30.81 लाख रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है। इसी तरह, अगर आपको हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है तो 5000 रुपये की एसआईपी से 15 साल में 36.69 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा