1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SIP Calculator: 10 साल में जमा करने हैं 1 करोड़ रुपये, जानें हर महीने कितने रुपये का करना होगा निवेश

SIP Calculator: 10 साल में जमा करने हैं 1 करोड़ रुपये, जानें हर महीने कितने रुपये का करना होगा निवेश

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 29, 2025 07:32 pm IST,  Updated : Nov 29, 2025 07:32 pm IST

एसआईपी कभी भी एक जैसा रिटर्न नहीं मिलता है और ये पूरी तरह से शेयर बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है।

sip, mutual fund, mutual funds, mutual fund sip, mutual funds sip, sip calculator, mutual fund calcu- India TV Hindi
10 साल में 1 करोड़ रुपये जमा करने के लिए हर महीने कितना करना होगा निवेश Image Source : FREEPIK

SIP Calculator: बीते कुछ सालों में भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में जुड़ने वाले नए निवेशकों की संख्या में जोरदार उछाल आया है। इनमें साधारण निवेशकों की संख्या काफी ज्यादा है, जो आमतौर पर म्यूचुअल फंड जैसे निवेश से एक समय पर दूरी बनाकर रखते थे। नए निवेशकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की वजह से भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में आने वाला निवेश भी पहले की तुलना में जबरदस्त तरीके से बढ़ा है। म्यूचुअल फंड के मंथली इंवेस्टमेंट प्लान SIP को लंबी अवधि में मोटा फंड तैयार करने के लिए एक प्रभावशाली इंवेस्टमेंट टूल माना जाता है। यहां हम जानेंगे कि 10 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करने के लिए हर महीने कितने रुपये का निवेश करना होगा।

एसआईपी में निवेश करने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान

म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश करने से पहले आपको कुछ बहुत जरूरी बातों का खास ध्यान रखना होगा। एसआईपी कभी भी एक जैसा रिटर्न नहीं मिलता है और ये पूरी तरह से शेयर बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है। अगर बाजार में तेजी रहती है तो आपको ज्यादा रिटर्न मिलेगा। इसी तरह, अगर बाजार में गिरावट आती है तो आपको फायदा होने के बजाय नुकसान भी हो सकता है। लेकिन, लंबी अवधि में नुकसान होने का जोखिम काफी कम हो जाता है। इसके अलावा, एसआईपी से मिलने वाले रिटर्न पर आपको कैपिटल गेन्स टैक्स भी चुकाना होता है। ऐसे में आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए थोड़े ज्यादा समय के लिए निवेश जारी रखना ही बेहतर और फायदेमंद होगा।

10 साल में 1 करोड़ रुपये जमा करने के लिए हर महीने कितना करना होगा निवेश

एसआईपी में कंपाउंडिंग का जबरदस्त फायदा मिलता है। एसआईपी का पूरा फायदा तभी मिलता है, जब आप इसे ज्यादा से ज्यादा समय के लिए चालू रखते हैं। अगर आपको हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है तो 10 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करने के लिए आपको हर महीने 45,000 रुपये का निवेश करना होगा। इसी तरह, अगर आपको हर साल 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है तो 10 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करने के लिए आपको हर महीने 39,000 रुपये का निवेश करना होगा।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा