1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. सीनियर सिटीजंस को कौन-सा बैंक दे रहा है FD पर सबसे ज्यादा ब्याज दर, यहां देखिए रेट्स

सीनियर सिटीजंस को कौन-सा बैंक दे रहा है FD पर सबसे ज्यादा ब्याज दर, यहां देखिए रेट्स

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Feb 20, 2025 07:14 pm IST,  Updated : Feb 20, 2025 07:14 pm IST

Senior Citizens FD : बैंक एफडी का डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (DICGC) के तहत इंश्योरेंस कवर होता है। यह कवर 5 लाख रुपये प्रति जमाकर्ता प्रति बैंक तक का होता है।

एफडी पर ब्याज दर- India TV Hindi
एफडी पर ब्याज दर Image Source : FILE

Senior Citizens FD : बहुत सारे नए निवेश विकल्प आने के बावजूद आज भी फिकस्ड डिपॉजिट यानी एफडी सबसे लोकप्रिय निवेश विकल्पों में से एक है। यह एक ट्रेडिशनल इन्वेस्टमेंट ऑप्शन है। सीनियर सिटीजंस की आज भी पहली पसंद एफडी ही होती है। बैंक एफडी का डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (DICGC) के तहत इंश्योरेंस कवर होता है। यह कवर 5 लाख रुपये प्रति जमाकर्ता प्रति बैंक तक का होता है। एफडी की अवधि 7 दिन से लेकर 10 साल तक की होती है। आइए जानते हैं कि कौन से बैंक सीनियर सिटीजंस को एफडी पर सबसे अधिक ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं।

SBI सीनियर सिटीजन एफडी

एसबीआई सीनियर सिटीजंस को 5 साल से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 7.50% ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

केनरा बैंक सीनियर सिटीजन एफडी

केनरा बैंक सीनियर सिटीजंस को 5 साल से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 7.20% ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

पीएनबी सीनियर सिटीजन एफडी

पंजाब नेशनल बैंक सीनियर सिटीजंस को 5 साल से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 7 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

HDFC Bank एफडी

एचडीएफसी बैंक सीनियर सिटीजंस को 5 साल से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 7.50% ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

ICICI Bank एफडी

ICICI Bank सीनियर सिटीजंस को 5 साल से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 7.50% ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

Axis Bank एफडी

Axis Bank सीनियर सिटीजंस को 5 साल से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 7.75% ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

यस बैंक एफडी

यस बैंक सीनियर सिटीजंस को 8 फीसदी ब्याज दर के साथ टैक्स सेविंग एफडी ऑफर कर रहा है।

डीसीबी बैंक एफडी

डीसीबी बैंक 7.90 फीसदी ब्याज दर के साथ टैक्स सेविंग एफडी ऑफर कर रहा है।

धनलक्ष्मी बैंक और इंडसइंड बैंक 7.75 फीसदी ब्याज दर के साथ टैक्स सेविंग एफडी ऑफर कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

FD