1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. कौन-सी सरकारी स्कीम पर मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज, यहां चेक करें टॉप 5 की लिस्ट

कौन-सी सरकारी स्कीम पर मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज, यहां चेक करें टॉप 5 की लिस्ट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 18, 2024 02:54 pm IST,  Updated : Oct 18, 2024 02:54 pm IST

किसान विकास पत्र (KVP) एक सरकारी बचत स्कीम है। इस स्कीम पर अभी 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में आपका निवेश 9 साल और 5 महीने में सीधे डबल हो जाता है।

सरकार बचत स्कीम पर अधिकतम 8.2% का ब्याज दे रही है- India TV Hindi
सरकार बचत स्कीम पर अधिकतम 8.2% का ब्याज दे रही है Image Source : REUTERS

भारत सरकार अलग-अलग वर्गों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कई तरह कि बचत योजनाएं चला रही है। सुकन्या समृद्धि योजना, एससीएसएस, किसान विकास पत्र, एनपीएस, एनएससी, पीपीएफ कुछ प्रमुख केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सेविंग स्कीम हैं। बताते चलें कि सरकारी स्कीम्स में निवेश को पूरी सुरक्षा मिलती है और इसमें पैसे डूबने का कोई जोखिम नहीं होता है। यही वजह है कि आम लोग इन सरकारी स्कीम्स पर काफी भरोसा करते हैं। आज हम यहां उन 5 सरकारी योजनाओं के बारे में जानेंगे, जहां सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है।

1. Kisan Vikas Patra

किसान विकास पत्र (KVP) एक सरकारी बचत स्कीम है। इस स्कीम पर अभी 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में आपका निवेश 9 साल और 5 महीने में सीधे डबल हो जाता है। आप इस स्कीम में चाहे जितना भी पैसा डालें, 9 साल और 5 महीने के बाद आपके पैसे डबल हो जाएंगे।

2. Post Office Time Deposit

बैंकों की एफडी की तरह ही पोस्ट ऑफिस में टीडी यानी टाइम डिपॉजिट खाते खोले जाते हैं। डाकघर में 5 साल की अवधि वाली टाइम डिपॉजिट में अभी 7.5 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

3. National Savings Certificate 

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट एक सरकारी बचत योजना है। ये स्कीम 5 साल में मैच्यॉर होती है। इस स्कीम में 7.7 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम में निवेश करने पर इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत टैक्स बेनिफिट्स भी मिलते हैं।

4. Senior Citizens Saving Scheme 

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) में सिर्फ 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के लोगों का ही खाता खुलता है। इस स्कीम में वरिष्ठ नागरिकों को 8.2 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। इस स्कीम में अधिकतम 30 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। ये स्कीम 5 साल तक चलती है।

5. Sukanya Samriddhi Yoajana

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में सिर्फ 10 साल से कम उम्र की लड़कियों के ही खाता खोले जाते हैं। इस स्कीम के तहत एक साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। केंद्र सरकार बेटियों के लिए चलाई जाने वाली इस स्कीम पर 8.2 प्रतिशत का ब्याज दे रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा