1. होम
  2. पैसा
  3. विषय
  4. Keral

KERAL

Advertisement
  • मानसून के पहले दिन जोरदार बरसात, केरल में सामान्य से तीन गुना अधिक बारिश

    मानसून के पहले दिन जोरदार बरसात, केरल में सामान्य से तीन गुना अधिक बारिश

    मंगलवार को मानसून के पहले दिन भारी बरसात दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक केरल, लक्ष्यद्वीप और कर्नाटक में औसत से बहुत ज्यादा बरसात दर्ज की गई है, IMD की तरफ से पहले दिन की बारिश को लेकर जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक केरल में औसत से 3 गुना ज्यादा जबकि लक्ष्यद्वीप में 4 गुना ज्यादा बरसात हुई है

    बिज़नेस | May 30, 2018, 10:18 AM IST
  •  मानसून समय से 3 दिन पहले केरल पहुंचा, मौसम विभाग ने की घोषणा

    मानसून समय से 3 दिन पहले केरल पहुंचा, मौसम विभाग ने की घोषणा

    मानसून का इंतजार खत्म हो गया है, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून के केरल के तट पर पहुंचने की पुष्टि कर दी है। मौसम विभाग से पहले सोमवार को मौसम का अनुमान जारी करने वाली निजी संस्था स्काइमेट ने भी मानसून के पहुंचने की घोषणा कर दी थी। मौसम विभाग के मुताबिक आज मानसून ने केरल के तट पर अपनी दस्तक दे दी है और यह इस साल सामान्य समय से 3 दिन पहले केरल के तट पर पहुंचा है।

    बिज़नेस | May 29, 2018, 12:05 PM IST
  • मानसून ने केरल के तट पर दी अपनी दस्तक, 2-3 दिन में कर्नाटक पहुंचेगा: Skymet Weather

    मानसून ने केरल के तट पर दी अपनी दस्तक, 2-3 दिन में कर्नाटक पहुंचेगा: Skymet Weather

    मानसून को लेकर अच्छी खबर है, मौसम का आकलन करने वाली निजी संस्था स्काइमेट का मानना है मानसून के केरल के तट पर पहुंचने के लिए जो पैमाना रखा गया है उसके मुताबिक मानसून ने केरल में आज अपनी दस्तक दे दी है। स्काइमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने इंडिया टीवी को बताया कि मानसून को लेकर परिस्थियां अनुकूल हैं और इसके आगे तेजी से बढ़ने का अनुमान है, हालांकि उन्होंने बताया कि मानसून के पहुंचने की आधिकारिक घोषणा मौसम विभाग ही करेगा और उम्मीद है कि आज मौसम विभाग यह घोषणा कर सकता है।

    बिज़नेस | May 28, 2018, 04:46 PM IST
  • भारतीय मौसम विभाग से आई आज अच्‍छी खबर, 29 मई को केरल पहुंचेगा मानसून

    भारतीय मौसम विभाग से आई आज अच्‍छी खबर, 29 मई को केरल पहुंचेगा मानसून

    इस बार मानसून देश में जल्‍दी दस्‍तक देने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया कि 29 मई को मानसून केरल पहुंच जाएगा। इस साल भारत में मानसून सामान्‍य रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

    बिज़नेस | May 18, 2018, 07:39 PM IST
  • 2 हफ्ते बाद केरल तट पर पहुंच जाएगा मानसून, समय से 4 दिन पहले: Skymet Weather

    2 हफ्ते बाद केरल तट पर पहुंच जाएगा मानसून, समय से 4 दिन पहले: Skymet Weather

    मौसम का आकलन करने वाली निजी संस्था Skymet Weather ने इस साल केरल के तट पर मानसून के समय से पहले पहुंचने का अनुमान लगाया है। शनिवार को Skymet Weather की तरफ से दी गई जानकारी क मुताबिक केरल के तट पर मानसून 28 मई को दस्तक दे सकता है, यानि आज से पूरे 2 हफ्ते बाद मानसून केरल पहुंचने की उम्मीद है

    बिज़नेस | May 13, 2018, 11:52 AM IST
Advertisement
Advertisement