PUNJAB NATIONAL BANK
-
मोदी सरकार को मिली बड़ी सफलता, लंदन की अदालत ने जारी किया नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
नीरव मोदी, जिसे हाल ही में लंदन की सड़कों पर घूमते हुए देखा गया था, पंजाब नेशनल बैंक के साथ किए गए 14,000 करोड़ रुपए के घोटाले का मुख्य आरोपी है।
बिज़नेस | Mar 19, 2019, 12:01 AM IST -
PNB और इलाहाबाद बैंक ने की MCLR दर में 0.10 प्रतिशत की कटौती, 1 मार्च से होम व कार लोन मिलेगा सस्ता
पीएनबी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि यह कटौती एक मार्च 2019 से प्रभावी होगी। एक साल के कर्ज पर ब्याज दर 8.55 प्रतिशत से कम कर 8.45 प्रतिशत कर दी गई है।
बिज़नेस | Feb 27, 2019, 10:23 PM IST -
PNB का लाभ 7.12% बढ़ा, दिसंबर तिमाही में कमाया 246.51 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा
समीक्षाधीन अवधि में बैंक ने फंसे कर्ज के लिए 2,565.77 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
बिज़नेस | Feb 05, 2019, 04:01 PM IST -
पंजाब नेशनल बैंक के साथ अब UK में हुई 271 करोड़ रुपए की ठगी, बैंक ने वसूली के लिए किया मुकदमा दायर
सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की यूके स्थित शाखा ने पांच भारतीयों, एक अमेरिकी और तीन कंपनियों पर मुकदमा दायर किया है।
बिज़नेस | Nov 10, 2018, 03:33 PM IST -
नीरव मोदी की काली छाया से बाहर नहीं निकल पा रहा है PNB, Q2 में हुआ 4,532 करोड़ रुपए का घाटा
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 4,532.35 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ
बिज़नेस | Nov 02, 2018, 01:49 PM IST
-
चालू वित्त वर्ष की भीतर PNB आ जाएगा लाभ में, नीरव मोदी के घोटाले से उबर चुका है बैंक
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को चालू वित्त वर्ष में मुनाफे में लौटने की उम्मीद है। बैंक के प्रबंध निदेशक सुनील मेहता ने कहा है कि बैंक मुनाफे में लौटेगा और वृद्धि दर्ज करेगा।
बिज़नेस | Oct 02, 2018, 07:44 PM IST -
पंजाब नैशनल बैंक का कर्ज होगा महंगा, बैंक की MCLR दरें 18 महीने के ऊपरी स्तर पर
फिक्स दरों पर लिए लोन के अलावा अन्य सभी लोन पर MCLR मे बदलाव का असर पड़ता है
बिज़नेस | Sep 29, 2018, 06:04 PM IST -
1320 करोड़ रुपए की वसूली के लिए PNB बेचेगा अपने 21 NPA एकाउंट, आमंत्रित की बोली
सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 1,320 करोड़ रुपए के फंसे कर्ज की वसूली के लिए करीब दो दर्जन एनपीए (गैर निष्पादित परिसंपत्ति) खातों को बेचने की तैयारी की है। बैंक ने इसके लिए इच्छुक पार्टियों से बोली आमंत्रित की है।
बिज़नेस | Sep 13, 2018, 04:24 PM IST -
3 महीने में पंजाब नैशनल बैंक के 228 ATM हुए बंद, लेकिन PoS मशीनों की संख्या 7% बढ़ी
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक जून 2018 के अंत तक बैंक की ATM मशीनों की संख्या घटकर 9440 रह गई है
बिज़नेस | Aug 19, 2018, 01:09 PM IST -
बिकने वाला है पंजाब नैशनल बैंक का पुराना मुख्यालय, सरकारी एजेंसियों से हो रही है बात
बैंक के निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील मेहता ने कहा कि दक्षिण दिल्ली स्थित इस संपत्ति की भारी मांग को देखते हुये बैंक इसका दूसरी बार मूल्यांकन करवा रहा है
बिज़नेस | Aug 08, 2018, 09:08 PM IST
-
पंजाब नैशनल बैंक को जून तिमाही में 940 करोड़ रुपए का घाटा लेकिन NPA घटा
जून तिमाही के दौरान PNB को 940 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है, इससे पहले मार्च तिमाही के दौरान भी बैंक को 13400 करोड़ रुपए का बड़ा घाटा हुआ था।
बिज़नेस | Aug 07, 2018, 01:44 PM IST -
PNB के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और पूर्व RBI डिप्टी गवर्नर के सी चक्रवर्ती के विदेश जाने पर रोक: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब नैशनल बैंक (PNB) के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर रह चुके हैं के सी चक्रवर्ती की विदेश यात्रा पर रोक लगा दी गई है। अंग्रेजी समाचार पत्र ईटी की खबर के मुताबिक पहली मई 2018 को चक्रवर्ती को लंदन जाने से मुंबई एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था क्योंकि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उनके खिलाफ लुक आऊट सर्कुलर (LOC) जारी किया था।
बिज़नेस | Jul 04, 2018, 12:17 PM IST -
कर्ज हुआ महंगा, PNB और Allahabad Bank ने MCLR बढ़ाने की घोषणा की
देश के दो बड़े सरकारी बैंकों का कर्ज अब महंगा हो गया है, पंजाब नैशनल बैंक (PNB) और इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड ब्याज दर (MCLR) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। दोनो ही बैंकों ने पहली जुलाई से अपने MCLR में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
बिज़नेस | Jun 30, 2018, 06:52 PM IST -
पंजाब नैशनल बैंक में घोटाला हुआ नहीं बल्कि लापरवाही से होने दिया गया? बैंक की जांच रिपोर्ट में उठे सवाल
पंजाब नैशनल बैंक (PNB) में हुए 13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले को लेकर नई जानकारी निकलकर सामने आई है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घोटाला सामने आने से पहले बैंक में हो रहा घाल-मेल कई अधिकारियों के सामने था लेकिन अधिकारियों ने लापरवाही दिखाते हुए इसपर सवाल नहीं उठाए जिससे यह घोटाला हुआ, मीडिया रिपोर्ट्स में घोटाले को लेकर PNB की तरफ से की गई आंतरिंक जांच रिपोर्ट का हवाला दिया गया है
बिज़नेस | Jun 20, 2018, 11:05 AM IST -
पंजाब नैशनल बैंक अपने कर्मचारियों को देगा 10 करोड़ शेयर, बोर्ड ने दी मंजूरी
14000 करोड़ रुपए के घोटाले की मार झेल रहे पंजाब नैशनल बैंक (PNB) ने अपने कर्मचारियों को शेयर देने का फैसला किया है। शुक्रवार को बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक बैंक के निदेशक मंडल ने 15 जून को हुई बैठक में कर्मचारियों को इक्विटी शेयर देने की मंजूरी दे दी है। कर्मचारियों को यह शेयर बैंक की इम्पलॉई शेयर परचेज स्कीम (PNB-ESPS) के तहत दिए जाएंगे
बिज़नेस | Jun 16, 2018, 02:33 PM IST
-
नीरव मोदी भी विजय माल्या की राह पर, लंदन पहुंचकर राजनीतिक शरण लेने की कर रहा है कोशिश
पंजाब नैशनल बैंक (PNB) में 14000 करोड़ रुपए के घोटाले का मुख्य आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी भी विजय माल्या की तरह लंदन पहुंच चुका है और माल्या की तरह लंदन में अपने लिए राजनीतिक शरण लेने का प्रयास कर रहा है।
बिज़नेस | Jun 11, 2018, 08:35 AM IST -
सरकारी बैंकों को 2017-18 में 87,000 करोड़ रुपए का घाटा, पंजाब नैशनल बैंक सबसे आगे
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का सामूहिक शुद्ध घाटा 2017-18 में बढ़कर 87,357 करोड़ रुपए हो गया। यह इतनी बड़ी रकम है कि हर भारतीय को लगभग 670 रुपए मिल सकते थे। सबसे ज्यादा घाटा घोटाले की मार झेल रहे पंजाब नैशनल बैंक (12,283 करोड़ रुपए) को हुआ।
बिज़नेस | Jun 10, 2018, 03:01 PM IST -
नोटबंदी के पक्षधर रहे नीतीश कुमार ने बैंकों की भूमिका को लेकर उठाए सवाल
उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने नोटबंदी के उपाय का उस समय भी समर्थन किया था जब वह राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के साथ महागठबंधन की सरकार चला रहे थे। नीतीश जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। बैंकों की बैठक में उन्होंने कहा कि मैंने नोटबंदी का समर्थन किया था, लेकिन बैंकों ने नोटबंदी में जिस तरह की भूमिका निभाई उसकी वजह से लोगों को उतना फायदा नहीं मिल पाया जितना मिलना चाहिये था।
बिज़नेस | May 27, 2018, 10:39 AM IST -
नीरव मोदी की 171 करोड़ की संपत्ति जब्त, मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत ED की कार्रवाई
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब नैशनल बैंक से कर्ज लेकर विदेश भाग चुके हीरा कारोबारी नीरव मोदी की संपत्ति जब्त की है, सोमवार को ED की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक नीरव मोदी की कुल 171 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। नीरव मोदी पर आरोप है कि उसने पंजाब नैशनल बैंक से 13400 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है और उसे बिना चुकाए विदेश भाग गया है
बिज़नेस | May 22, 2018, 09:14 AM IST -
नीरव मोदी घोटाले का असर: मूडीज ने पंजाब नैशनल बैंक की रेटिंग घटाई
अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर सर्विसेज ने नीरव मोदी घोटाले की वजह से पंजाब नैशनल बैंक (PNB) की पूंजी पर नकारात्मक प्रभाव का हवाला देते हुए बैंक की रेटिंग घटा दी है। मूडीज ने इसके अलावा बैंक के आंतरिक नियंत्रण को भी कमजोर बताया है। हालांकि, एजेंसी ने बैंक के रेटिंग परिदृश्य को स्थिर रखा है जो यह दर्शाता है कि बैंक में हुई धोखाधड़ी के नकारात्मक प्रभाव को बहुत हद तक समाहित कर लिया गया है
बिज़नेस | May 21, 2018, 03:17 PM IST