1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. अमृतसर: शादी में शामिल AAP नेता की खुलेआम हत्या, दो युवकों ने सिर पर मारी गोलियां, सामने आया CCTV फुटेज

अमृतसर: शादी में शामिल AAP नेता की खुलेआम हत्या, दो युवकों ने सिर पर मारी गोलियां, सामने आया CCTV फुटेज

 Published : Jan 04, 2026 08:07 pm IST,  Updated : Jan 05, 2026 12:01 am IST

शादी समारोह में आप नेता की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि मृतक नेता की पहले भी तीन बार हमला हो चुका है।

अमृतसर में AAP नेता की हत्या- India TV Hindi
अमृतसर में AAP नेता की हत्या Image Source : REPORTER INPUT

अमृतसर में आम आदमी पार्टी के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये हत्या एक शादी समारोह के दौरान की गई। ये पूरा मामला वेरका बायपास पर स्थित मैरीगोल्ड नाम के रिसोर्ट पर हुई। जहां रविवार को शादी समारोह में आम आदमी पार्टी के सरपंच को गोली मारकर हत्या की गई है। 

बाहर से आए दो युवकों ने मारी गोली

मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि शादी में बाहर से आए दो युवकों ने आम आदमी पार्टी के नेता को गोली मारी है। मृतक की पहचान पहचान जर्मल सिंह के रूप में हुई है, जो वल्टोहा का रहने वाले थे। जर्मल सिंह वल्टोहा से ही सरपंच थे।

सिर पर मारी दो गोलियां

शादी समारोह में शामिल हुए चश्मदीद का कहना है कि कार्यक्रम अच्छा चल रहा था। सब लोग खाना खा रहे थे और बाहर से दो नौजवान आए, उन्होंने सरपंच के सिर पर गोली मार दी। कुल 2 गोलियां चलाई गईं। सरपंच जमीन पर गिर गए। सिर से खून निकलने लगा। चश्मदीद ने आगे कहा कि बारात दीनानगर से आई थी। सरपंच जर्मल सिंह लड़की वालों की तरफ से आए थे। 

सामने आया सीसीटीवी फुटेज

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वीडियो में आरोपी युवक साफ दिख रहे हैं। किस तरह से युवक हाथ में पिस्टल लेकर आते हैं और आप नेता के सिर पर रखकर फायरिंग कर देते हैं। इसके बाद दोनों आरोपी घटना स्थल से फरार हो जाते हैं।

जर्मल सिंह पर पहले भी हो चुके हैं हमले- पुलिस

डीसीपी जगजीत वालिया ने कहा कि रिसोर्ट में कार्यक्रम चल रहा था। तरनतारन से जर्मल सिंह शामिल हुए थे। कहा जा रहा है कि जर्मल सिंह पर पहले भी तीन बार हमले हुए हैं। मामले की तफ्तीश की जा रही है। इस मामले में जो भी आरोपी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विशाल शर्मा की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।