1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. अमृतसर: हथियार और ड्रग तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, पाकिस्तान से जुड़े तार, 12 पिस्टल और 1.5 KG हेरोइन के साथ 5 पकड़ाए

अमृतसर: हथियार और ड्रग तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, पाकिस्तान से जुड़े तार, 12 पिस्टल और 1.5 KG हेरोइन के साथ 5 पकड़ाए

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Oct 02, 2025 04:47 pm IST,  Updated : Oct 02, 2025 04:47 pm IST

पुलिस ने बताया कि आरोपी पंजाब में अलग-अलग गिरोहों के बीच विवाद बढ़ाना चाहते थे। इसी वजह से पाकिस्तान की तरफ से हथियार और ड्रग्स सप्लाई किए जा रहे थे।

guns- India TV Hindi
तस्करों से बरामद हथियार Image Source : X/PUNJABDGP

अमृतसर पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक हथियार और ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 12 पिस्तौल और 1.5 किलोग्राम हेरोइन के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने ने एक्स पोस्ट में बताया कि आरोपियों ने पंजाब में अलग-अलग गिरोहों के बीच विवाद बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया के जरिए हथियारों की तस्करी की। उन्होंने पोस्ट किया, "एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक सीमा पार हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त किया, पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया और 12 पिस्तौल (.30 बोर) और 1.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।" 

उन्होंने लिखा कि, "प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी, जोबन सिंह और जशनप्रीत सिंह, पाकिस्तान स्थित तस्करों के सीधे संपर्क में थे। वह हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई हासिल करने और उसे बांटने के लिए सोशल मीडिया के जरिए बातचीत करते थे। हथियारों और ड्रग्स की इस तस्करी का उद्देश्य पंजाब में अलग-अलग गिरोंहों के बीच लड़ाई को बढ़ावा देना था।"

अमृतसर में दर्ज हुआ मामला

पुलिस की पोस्ट में कहा गया, "पुलिस गेट हकीमा, अमृतसर में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस नेटवर्क के आगे और पीछे के संबंधों सहित पूरे गठजोड़ को उजागर करने के लिए आगे की जांच चल रही है। पंजाब पुलिस संगठित अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने के अपने संकल्प पर अडिग है, जिससे एक सुरक्षित, अपराध-मुक्त और नशा-मुक्त पंजाब सुनिश्चित हो सके।"

गुरुवार को भी पकड़ाए थे तस्कर

इससे पहले गुरुवार को अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए हथियारों की आपूर्ति में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया था। ये लोग भी पाकिस्तान से ड्रग की तस्करी कर उसे पंजाब में बेच रहे थे। आरोपियों के पास से 4.03 किलोग्राम हेरोइन और दो पिस्तौल बरामद की गई थी। इससे एक बड़े मादक पदार्थ और हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ। 

गिरोह का पता लगाने के लिए जांच जारी

सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में डीजीपी ने लिखा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हैंडलर के संपर्क में था और खेमकरण और फिरोजपुर सेक्टर में हेरोइन और हथियारों की खेप प्राप्त कर रहा था, जिसे पाकिस्तानी तस्करों द्वारा ड्रोन के माध्यम से अमृतसर में आपूर्ति के लिए भेजा जा रहा था। एफआईआर गेट इस्लामाबाद, अमृतसर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। नेटवर्क के आगे और पीछे के संबंधों सहित पूरे गठजोड़ को उजागर करने के लिए आगे की जांच चल रही है। (इनपुट- एएनआई)

यह भी पढ़ें-

बाबा रामदेव ने पंजाब में बाढ़ राहत के लिए दान किए 1 करोड़ रुपये, बोले- 'हम सब गुरु के सेवक'

अकाली दल को लगने वाला है तगड़ा झटका! कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं अनिल जोशी, राहुल गांधी से की मुलाकात

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।