1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. भगवंत मान का बड़ा ऐलान, AAP हरियाणा की सभी 90 सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव

भगवंत मान का बड़ा ऐलान, AAP हरियाणा की सभी 90 सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव

 Reported By: Puneet Pareenja Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 18, 2024 02:34 pm IST,  Updated : Jul 18, 2024 02:34 pm IST

भगवत मान ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने सभी पार्टी को मौका दिया। अब वहां के लोग बदलाव चाहते हैं। हमारी टीम अच्छी है। एक टीम के तौर पर ही चुनाव लड़ते हैं।

भगवंत मान- India TV Hindi
भगवंत मान Image Source : PTI

हरियाणा में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसके मद्देनजर सियासी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि उनकी आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हालांकि, इसके लिए किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करने की बात कही गई। 

मुख्यमंत्री भगवत मान ने कहा, "आज हम बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं। हम तेजी से नेशनल पार्टी बने हैं। आम आदमी पार्टी ने फैसला किया है कि आने वाले दिनों में 'आप' ताकत से वहां चुनाव लड़ेगी। आधा हरियाणा दिल्ली से टच किया है और आधा पंजाब से टच करता है। हरियाणा के लोगों ने सभी पार्टी को मौका दिया। अब वहां के लोग बदलाव चाहते हैं। केजरीवाल भी हरियाणा से हैं। सालोगन भी देख लिया- अपने बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल। हमारी रिश्तेदारियां भी हरियाणा में हैं। हमारी टीम अच्छी है। एक टीम के तौर पर ही चुनाव लड़ते हैं।"

"हरियाणा में आम आदमी पार्टी की जरूरत"

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, "हरियाणा में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। पिछले 10 साल से हरियाणा में डबल इंजन की सरकार है और यहां क्या हाल है, देखा है। फिरौती सबसे ज्यादा है। किसानों के हाल हमने देखे। अग्निवीर योजना इस देश के साथ धोखा है, वापस होना चाहिए, ये हमारा इस चुनावों में मुद्दा होगा। बेरोजगारी है। फिरौती उद्योग चरम पर है। आज हरियाणा में आम आदमी पार्टी की जरूरत है। एक बहुत अच्छा नारा अपने बेटे के लिए हरियाणा की जानता ने दिया है- बदलेंगे हरियाणा का हाल। हरियाणा में पूरी सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी।"

इंडी गठबंधन पर संजय सिंह ने कहा, "हर जगह की परिस्थितियां अलग-अलग होती हैं। 144 करोड़ लोगों का देश है। लोकसभा की परिस्थिति अलग थी। अब अलग हैं। 90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।" 'आप' विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी ऐसा चुनाव लड़ेगी जो देखा ना होगा। ये चुनाव अद्भुत और शानदार होगा।

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।