1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब में भगवंत मान कैबिनेट का होगा विस्तार, इन चेहरों को मिलेगी जगह

पंजाब में भगवंत मान कैबिनेट का होगा विस्तार, इन चेहरों को मिलेगी जगह

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : May 30, 2023 11:06 pm IST,  Updated : May 31, 2023 06:12 am IST

पंजाब में भगवंत मान कैबिनेट का विस्तार होनेवाला है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए पंजाब के राज्यपाल से समय मांगा गया है।

भगवंत मान- India TV Hindi
भगवंत मान Image Source : फाइल

चंडीगढ़: पंजाब की भगवंत मान सरकार की कैबिनेट का विस्तार होगा। भगवंत मान सरकार बुधवार को दो विधायकों -गुरमीत सिंह खुडियां और बलकार सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाएगी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने निजी कारणों का हवाला देते हुए मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। एक अधिकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मान ने स्थानीय निकाय मंत्री निज्जर का इस्तीफा राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के पास भेज दिया है। 

भगवंत मान नीत सरकार ने बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह के लिए पंजाब के राज्यपाल से समय मांगा है। बलकार सिंह जालंधर में करतारपुर से विधायक हैं, जबकि खुडियां लांबी सीट से विधायक हैं। मान नीत कैबिनेट में अभी मुख्यमंत्री सहित 15 मंत्री हैं। 

पदक गंगा में बहाने का फैसला देश के लिए शर्मनाक : भगवंत मान 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि यह देश के लिए शर्मनाक है कि पहलवानों ने अपने पदक गंगा नदी में बहाने का फैसला किया है, क्योंकि वे केंद्र सरकार के रवैये से तंग आ गए हैं। हालांकि, बाद में पहलवानों ने खाप और किसान संगठनों द्वारा ऐसा न किए जाने के लिए मनाने पर अपना फैसला रद्द कर दिया। मान ने इससे पहले ही ट्वीट कर यह टिप्पणी की। मान ने अपने ट्वीट में कहा कि पहलवानों को भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर केंद्र सरकार के अड़ियल रवैये के कारण यह फैसला करना पड़ा। पहलवानों ने सिंह पर कई महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण का आरोप लगाया है। (इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।