1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब में "भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार" योजना की शुरुआत, घर पर 43 सेवाएं कराई जाएंगी मुहैया

पंजाब में "भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार" योजना की शुरुआत, घर पर 43 सेवाएं कराई जाएंगी मुहैया

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 10, 2023 11:33 am IST,  Updated : Dec 10, 2023 11:33 am IST

पंजाब में लोगों को घर पर बैठे नागरिक सेवाएं मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार नई स्कीम की शुरुआत कर रही है। इस योजना का लक्ष्य लोगों को उनके घरों तक नागरिक-केंद्रित सेवाएं मुहैया करना है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान- India TV Hindi
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान

पंजाब में लोगों को घर पर बैठे नागरिक सेवाएं मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार नई स्कीम की शुरुआत कर रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज यानी 10 दिसंबर को "भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार" योजना की शुरुआत करेंगे। पार्टी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। इस योजना का लक्ष्य लोगों को उनके घरों तक नागरिक-केंद्रित सेवाएं मुहैया करना है। 

इस योजना के दायरे में सरकारी सेवाएं 

‘आप’ की पंजाब इकाई के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कांग ने कहा कि योजना के तहत लोगों को उनके घर 43 सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें जन्म, विवाह, मृत्यु, आय, आवास, जाति, ग्रामीण क्षेत्र, सीमावर्ती क्षेत्र पिछड़ा क्षेत्र, पेंशन, बिजली बिल भुगतान और भू सीमांकन प्रमाण पत्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि शस्त्र लाइसेंस, आधार और स्टाम्प पेपर को छोड़कर लगभग सभी सरकारी सेवाएं इस योजना के दायरे में आती हैं। 

योजना बिचौलियों से भी मुक्ति दिलाएगी

मालविंदर सिंह कांग ने कहा कि इस योजना की शुरुआत ‘आप’ संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान रविवार को लुधियाना में करेंगे। उन्होंने कहा कि समय और तारीख का निर्धारण हो जाने पर लोगों को ‘एसएमएस’ (मोबाइल फोन पर संदेश) प्राप्त होंगे, जिसमें उन्हें जरूरी दस्तावेज एवं शुल्क की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना उन्हें बिचौलियों से भी मुक्ति दिलाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।