Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. चंडीगढ़ के मेयर मनोज सोनकर ने दिया इस्तीफा, AAP के 3 पार्षद बीजेपी में हुए शामिल

चंडीगढ़ के मेयर मनोज सोनकर ने दिया इस्तीफा, AAP के 3 पार्षद बीजेपी में हुए शामिल

Reported By : Puneet Pareenja Edited By : Avinash Rai Published : Feb 18, 2024 07:57 pm IST, Updated : Feb 19, 2024 06:28 am IST

चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव अब भी विवादों के घेरे में हैं। इस बीच चंडीगढ़ के मेयर मनोज सोनकर ने इस्तीफा दे दिया हैं। बता दें कि चंडीगढ़ का मेयर चुनाव होने के बाद से ही विवादों के घेरे में हैं, जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

Chandigarh Mayor Manoj Sonkar may resign will the decision be taken before the Supreme Court date- India TV Hindi
Image Source : FACEBOOK चंडीगढ़ के मेयर मनोज सोनकर ने दिया इस्तीफा!

चंडीगढ़ में हाल ही में हुए मेयर के चुनाव को लेकर खूब हंगामा देखने को मिला था। अब ये खबर सामने आ रही है कि चंडीगढ़ के नए मेयर मनोज सोनकर सुप्रीम कोर्ट की अगली तारीख से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं। इस्तीफे की खबर ऐसे समय में आई है, जब तीन विपक्षी पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। 

Related Stories

आप को लगा झटका

 चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों ने भाजपा को ज्वाइन कर लिया हैं। भाजपा ज्वाइन करने वालों में पूनम, नेहा मुसावत और गुरुचरण सिंह काला शामिल हैं। 

राजनीतिक घमासान में चंडीगढ़ मेयर चुनाव

बता दें कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर लगातार राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा भाजपा की जीत को फर्जी बताया जा रहा है। साथ ही इस चुनाव में धांधली की बात को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया गया है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई अब भी जारी है। मेयर विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई होने जा रही है। बता दें कि भाजपा आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों को अपने साथ शामिल कर अपनी संख्या को यहां मजबूत करना चाहती है। ऐसा कहा जा रहा था कि भाजपा सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले वर्तमान मेयर मनोज सोनकर का इस्तीफा दिलवा सकती है। ऐसा करके भाजपा खुद से दोबार मेयर चुनाव की पेशकश कर सकती है।

विपक्षी पार्षदों को साध रही भाजपा

ये भी कहा जा रहा है कि दोबारा मेयर का चुनाव होने पर भाजपा मनोज सोनकर को उम्मीदवार नहीं बनाने वाली है। सूत्रों की मानें तो भाजपा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कई पार्षदों से लगातार संपर्क में है, ताकि वहां से भी पार्षदों को भाजपा में शामिल कराया जा सके। बता दें कि सोमवार को मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने जा रही है। इससे पहले ही भाजपा ने आम आदमी पार्टी के पार्षदों को भाजपा में शामिल करा लिया है। वहीं कांग्रेस के पार्षदों पर भी भाजपा की नजर है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement