1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. चंडीगढ़ की सड़कों पर देर रात 'थार' का कहर, युवती ने कई बाइक सवारों को कुचला, सामने आया खौफनाक Video

चंडीगढ़ की सड़कों पर देर रात 'थार' का कहर, युवती ने कई बाइक सवारों को कुचला, सामने आया खौफनाक Video

 Reported By: Puneet Pareenja,  Written By: Subhash Kumar
 Published : Sep 29, 2026 12:06 pm IST,  Updated : Sep 29, 2026 12:44 pm IST

चंडीगढ़ की सड़कों पर देर रात 'थार' का कहर देखने को मिला है। थार चला रही एक युवती ने कई बाइक सवारों को कुचल दिया है। इस हादसे का खौफनाक वीडियो सामने आया है।

chandigarh thar road accident- India TV Hindi
चंडीगढ़ में थार का कहर। Image Source : REPORTER

केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ की सड़कों पर देर रात एक थार का कहर देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात एक तेज रफ्तार थार सवार युवती ने कई बाइक सवारों को कुचल डाला है। इस घटना में कई बाइक सवार घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। इस हादसे का खौफनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, युवती के नाबालिग होने की खबर सामने आ रही है।

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के अनुसार, ये दर्दनाक घटना देर रात चंडीगढ़ के धनास एरिया के पास में हुई है। एक तेज रफ्तार थार जिसको युवती चला रही थी उसने कई लोगों को रौंद दिया। हालांकि, मौके पर लोगों जब लोगों ने युवती को पकड़ा तो वह लड़की थार में ही बैठकर गालियां देती नजर आ रही थी।

वायरल हो रहा वीडियो

चंडीगढ़ में हुए इस हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग सड़क पर पड़े हैं और लोग उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं। थार की टक्कर के बाद बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वीडियो में दिखा है कि हादसे के बाद युवती वहां से भागने की कोशिश करती है और लोग उसकी गाड़ी को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, भागने के क्रम में युवती की गाड़ी सड़क किनारे टकरा जाती है। जब लोग युवती की गाड़ी से पास पहुंचे तो युवती गालियां देती हुई नजर आई।

लुधियाना में भी हुआ था ऐसा ही हादसा

आपको बता दें कि इससे पहले पंजाब के लुधियाना से भी एक खौफनाक हादसे का वीडियो सामने आया था। यहां एक कार ने कई वाहनों में टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भयानक थी कि इसकी चपेट में आया एक युवक हवा में करीब 10-15 फीट ऊपर तक उछला और फिर कई गुलाटियां खाते हुए करीब 30 फीट दूर जाकर गिरा। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए थे। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार ने पहले साइकिल और फिर एक बाइक सवार और फिर एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दिया। जानकारी के मुताबिक कार चालक के नशे में होने का शक जताया गया था।

ये भी पढ़ें- VIDEO: लुधियाना में बेखौफ लुटेरों का आतंक, महिला की आंखों में मिर्च डालकर छीना बैग, साथी कर्मचारी को भी बनाया निशाना

पंजाब की दो यूनिवर्सिटी में क्यों भड़का बवाल, क्या कोई बाहरी भी साजिश में है शामिल; जानें अबतक क्या-क्या हुआ?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।