भारतीय चुनाव आयोग ने पंजाब पुलिस के दो अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से हटाकर गैर-चुनावी ड्यूटी पर लगा दिया है। आईपीएस स्वपन शर्मा वर्तमान में जालंधर के पुलिस कमिश्नर के रूप में कार्यरत हैं। वहीं आईपीएस कुलदीप चहल जो वर्तमान में लुधियाना के पुलिस कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। चुनाव आयोग ने दोनों आईपीएस अधिकारियों को वर्तमान में उनके पदों से हटा दिया है। चुनाव आयोग ने 1998 बैच के आईपीएस नीलाभ किशोर को लुधियाना का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। बता दें कि नीलाभ किशोर वर्तमान में शाहिबजादा अजीत सिंह नगर में एडीजीपी एसटीएफ के पद पर तैनात हैं।
वहीं साल 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी राहुल एस को जालंधर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। बता दें कि राहुल एस वर्तमान में शाहिबजादा अजीत सिंह नगर में डीआईजी-कम-डायरेक्टर विजिलेंस ब्यूरो के पद पर तैनात हैं। इस बाबत चुनाव आयोग द्वारा पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है। बता दें कि चुनाव की घोषणा होने के बाद जालंधर ग्रामीण के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर, पठानकोट के एसएसपी दलजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़, मारेलकोटला के एसएसपी हरकमलप्री सिंह खख को आईपीएस काडर का न होने के कारण बदला गया था।
इसके अलावा बठिंडा के एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल का ट्रांसफर चुनाव आयोग द्वारा इसलिए किया गया क्योंकि वह कांग्रेस नेता जसबीर सिंह डिंपा के भाई हैं। बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग ने जालंधर के डीसी विशेष सारंगल, रोपड़ रेंज के तत्कालीन एडीजीपी जसकरम सिंह और बॉर्डर रेंज के डीआईजी नरिंदर भार्गव को भी बदलने को लेकर आदेश दिया था। बता दें कि 25 मई को छठे चरण का मतदान होना है। वहीं सातवे चरण का मतदान 1 जून को किया जाएगा। 25 मई को 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों के लिए मतदान किया जाएगा।
संपादक की पसंद