1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब में AAP प्रत्याशी के सीने में मारी गोली, विधायक ने SAD नेता पर लगाया आरोप

पंजाब में AAP प्रत्याशी के सीने में मारी गोली, विधायक ने SAD नेता पर लगाया आरोप

 Edited By: Amar Deep
 Published : Oct 06, 2024 04:26 pm IST,  Updated : Oct 06, 2024 04:53 pm IST

पंजाब में पंचायत चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को गोली मार दी गई है। फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं आप विधायक जगदीप कंबोज ने शिरोमणि अकाली दल के नेता पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

AAP प्रत्याशी के सीने में मारी गोली।- India TV Hindi
AAP प्रत्याशी के सीने में मारी गोली। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

फजिल्का: पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस बीच आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मनदीप सिंह बराड़ को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। आम आदमी पार्टी के विधायक जगदीप कंबोज ने शिरोमणि अकाली दल के नेता पर गोली मारने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं के साथ आप नेता मनदीप सिंह बराड़ का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी लेकर हो रही कहासुनी के बीच उन पर फायरिंग कर दी गई। गोली आप नेता की सीने में लगी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बराड़ के सीने में लगी गोली 

पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को फाजिल्का के जलालाबाद में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के बाहर आप नेता मनदीप सिंह बराड़ और कुछ अकाली दल कार्यकर्ताओं के बीच बहस के बाद घटना हुई। इस घटना में आप प्रत्याशी मनदीप सिंह बराड़ के सीने में गोली लगी है। मनदीप सिंह बराड़ मुहम्मद वाला गांव से सरपंच पद के उम्मीदवार हैं। घटना के बाद आप प्रत्याशी मनदीप सिंह बराड़ को जलालाबाद के सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

SAD नेता वरदेव सिंह नोनी मान पर आरोप

वहीं पूरे मामले को लेकर जलालाबाद से आम आदमी पार्टी के विधायक जगदीप कंबोज ने शिरोमणि अकाली दल के नेता पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के नेता वरदेव सिंह नोनी मान ने मनदीप सिंह बराड़ पर गोली चलाई है। आप विधायक ने बताया कि फिलहाल मनदीप सिंह बराड़ की हालत स्थित है। डॉक्टरों के द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। बता दें कि पंजाब में 13,000 से अधिक ग्राम पंचायतों के लिए 15 अक्टूबर को चुनाव होगा। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच पांच अक्टूबर को और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि सात अक्टूबर है। (इनपुट- एजेंसी) 

यह भी पढ़ें- 

सोन नदी में नहाने गए 7 बच्चे डूबे, एक ही परिवार के 5 मासूमों की मौत; 2 की तलाश जारी

पैगंबर मोहम्मद पर बयान को लेकर यति नरसिंहानंद की मुश्किलें बढ़ीं, ठाणे में एक और मामला दर्ज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।