1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब का कहर, मरनेवालों की संख्या बढ़कर 20 हुई

पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब का कहर, मरनेवालों की संख्या बढ़कर 20 हुई

 Published : Mar 23, 2024 03:30 pm IST,  Updated : Mar 23, 2024 04:00 pm IST

पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक अभी तक जहरीली शराब से 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

Illicit liquor- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : FILE

संगरूर : पंजाब के संगरूर जिले में जहरीली शराब ने कई घरों को तबाह कर दिया है। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक जहरीली शराब से मरनेवालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। गुज्जरा , उपली , डंडोली में 11 लोगों की मौत हुई जबकि सुनाम में कुल 9 लोगों की मौत हुई है। इस पूरे मामले की जांच के लिए प्रशासन ने एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है।

जानकारी के मुताबिक एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था गुरिंदर ढिल्लों आईपीएस की अध्यक्षता में चार सदस्यीय एसआईटी, जिसमें डीआईजी पटियाला रेंज हरचरण भुल्लर आईपीएस, एसएसपी संगरूर सरताज चहल आईपीएस और अतिरिक्त आयुक्त (आबकारी) नरेश दुबे शामिल हैं, जांच की निगरानी करेंगे।

उधर, संगरूर के सिविल सर्जन डॉ. कृपाल सिंह ने बताया कि बुधवार से अब तक हमारे पास 40 मरीज आए हैं। 40 में से 20 मरीजों की जान चली गई है। बाकी 20 में से 11 को पटियाला के राजिंदर अस्पताल में रेफर किया गया है। 6 लोगों को संगरूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन मरीज डॉक्टर से सलाह लिए बिना चले गए हैं।

(रिपोर्ट-प्रवीण ऋषि)

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।