इस साल भारत की 18वीं लोकसभा का चुनाव होने वाला है। चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। आयोग की तारीखों के मुताबिक 19 अप्रैल से चुनाव शुरू होंगे। अब क्योंकि चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है इसलिए सभी पार्टियां अपना पूरा दमखम दिखा रही हैं। देश के हर राज्य में सभी पार्टियां अपना प्रचार करने में लगी हुई हैं। पंजाब और हिमाचल में लोगों का मूड जानने के लिए INDIA TV-CNX ने एक ओपिनियन पोल कराया जिसमें लोगों ने अपनी राय रखी। आइए आपको ओपिनियन पोल के आंकड़ों के बारे में बताते हैं।
INDIA TV-CNX द्वारा कराए गए पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं। आपको बता दें कि पंजाब में 13 लोकसभा सीटें हैं। और पोल के जरिए सामने आए आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी 13 में से 8 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कर सकती है। अगर भाजपा की बात करें तो वो 3 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं कांग्रेस और अकाली दल 1-1 सीट जीत सकते हैं।
आंकड़ों के मुताबिक पंजाब की 8 सीटों पर AAP जीत सकती है। फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, संगरुर, पटियाला, खाडूर साहिब, आनंदपुर साहिब, फिरोजपुर, होशियारपुर, इन लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी अपनी जीत दर्ज कर सकती है। वहीं लुधियाना, गुरदासपुर और अमृतसर में भाजपा जीत सकती है। जालंधर सीट पर कांग्रेस और बठिंडा सीट पर अकाली दल की जीत हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की 4 सीटें हैं और सभी सीटों पर INDIA TV-CNX ने पोल कराया है। वहां से मिले आंकड़ों के मुताबिक राज्य की सभी सीटों पर भाजपा की जीत हो सकती है। इन आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कांग्रेस 0 तो भाजपा 4 सीटें जीत सकती हैं।
ये भी पढ़ें-
संपादक की पसंद