1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. Lok Sabha Election 2024: चंडीगढ़ सीट से SAD प्रत्याशी ने वापस लिया अपना नाम, छोड़ी पार्टी

Lok Sabha Election 2024: चंडीगढ़ सीट से SAD प्रत्याशी ने वापस लिया अपना नाम, छोड़ी पार्टी

 Edited By: Amar Deep
 Published : May 07, 2024 04:03 pm IST,  Updated : May 07, 2024 04:03 pm IST

शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी हरदीप सिंह ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। इसके साथ ही हरदीप सिंह ने पार्टी भी छोड़ दी है। बता दें कि पार्टी ने उन्हें चंडीगढ़ सीट से प्रत्याशी बनाया था।

SAD प्रत्याशी हरदीप सिंह ने वापस लिया अपना नाम।- India TV Hindi
SAD प्रत्याशी हरदीप सिंह ने वापस लिया अपना नाम। Image Source : ANI

चंडीगढ़: पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (SAD) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, चंडीगढ़ लोकसभा सीच से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार हरदीप सिंह ने चुनावी मुकाबले से खुद को पीछे हटा लिया है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी भी छोड़ दी है। वहीं हरदीप सिंह के चुनाव से पीछे हटने को सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई वाली शिरोमणि अकाली दल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बता दें कि शिरोमणि अकाली दल ने हरदीप सिंह को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था। हरदीप सिंह चंडीगढ़ नगर निगम में बटरेला से पार्षद हैं। 

चंडीगढ़ के प्रति पार्टी की बेरूखी

पार्टी छोड़ने के साथ ही हरदीप सिंह ने अपने इस फैसले के पीछे चंडीगढ़ के प्रति पार्टी की ‘बेरूखी’ को वजह बताया है। हरदीप सिंह ने कहा कि ‘‘यह (उम्मीदवारी वापस लेना और पार्टी छोड़ना) चंडीगढ़ और हमारे प्रति पार्टी की बेरूखी की वजह है।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘मैं चुनाव प्रचार कर रहा था। मैंने पार्टी अध्यक्ष से कहा था कि उन्हें मेरे साथ खड़ा रहना चाहिए। लेकिन हमें उनसे समर्थन नहीं मिल पाया।’’ वहीं हरदीप सिंह के साथ पार्टी के कई पदाधिकारियों ने भी शिरोमणि अकाली दल छोड़ दिया है। 

सपा ने कांग्रेस प्रत्याशी को दिया समर्थन

दरअसल, शिरोमणि अकाली दल ने पहली बार चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से अपना उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में भाजपा ने संजय टंडन तथा कांग्रेस ने मनीष तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। हाल ही में एक पत्र जारी कर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चंडीगढ़ के कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया। दरअसल, इंडी गठबंधन के तहत चंडीगढ़ सीट पर कांग्रेस पार्टी ने अपना प्रत्याशी उतारा है, जबकि अन्य दल उनका समर्थन कर रहे हैं। (इनपुट- भाषा)

यह भी पढ़ें- 

दोस्त के साथ गई नाबालिग के साथ 5 लोगों ने किया गैंगरेप, सभी आरोपी फरार

क्या आप जानते हैं 'शहीदों का गांव' कहां है? फौज से है खास कनेक्शन, जानें वोटिंग के दिन क्यों है चर्चा में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।