1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. लुधियाना में 6 टुकड़ों में मिली युवक की लाश, 2 दिन पहले मुंबई से लौटा था; सफेद ड्रम ले जाते CCTV में कैद हुआ दोस्त

लुधियाना में 6 टुकड़ों में मिली युवक की लाश, 2 दिन पहले मुंबई से लौटा था; सफेद ड्रम ले जाते CCTV में कैद हुआ दोस्त

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jan 08, 2026 03:50 pm IST,  Updated : Jan 08, 2026 03:57 pm IST

पंजाब के लुधियाना में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। 2 दिन पहले मुंबई से लौटे लापता युवक की आज 6 टुकड़ों में लाश मिली है। मृतक के दोस्त पर हत्या का शक जताया जा रहा है।

मृतक दविंदर सिंह की...- India TV Hindi
मृतक दविंदर सिंह की फाइल फोटो Image Source : REPORTER INPUT

लुधियाना में जालंधर बाइपास के पास सेक्रेड हार्ट स्कूल के नजदीक एक खाली प्लॉट से युवक का शव टुकड़ों में कटा हुआ ड्रम में मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का आधा शरीर जला हुआ था, जबकि आधा सफेद प्लास्टिक ड्रम में भरा हुआ मिला। मृतक के धड़, गर्दन और अन्य हिस्से अलग-अलग जगहों पर पड़े थे।

दोस्त से मिलने गया, वापस नहीं लौटा

मृतक की पहचान करीब 36 वर्षीय दविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो लुधियाना की भारती कॉलोनी का रहने वाला था। वह कनिटिंग मशीन (हौजरी मशीन) का मैकेनिक और कारीगर था। दविंदर 2 दिन पहले ही मंगलवार को मुंबई से घर लौटा था, लेकिन घर पर वह केवल 15 मिनट रुका। कुछ देर में वापस आने की बात कहकर वह अपने दोस्त शेरा से मिलने के लिए निकल गया लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद आज सुबह आज सुबह 6 हिस्सों में उसका शव मिला है।

7 महीने की बेटी का पिता था दविंदर

दविंदर शादीशुदा था और उसकी करीब 7 महीने की बेटी है। पारिवारिक सदस्यों के आरोप और पुलिस जांच में मृतक के दोस्त शेरा पर हत्या का शक जताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज भी लगी है जिसमें शेरा अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक पर ड्रम ले जाते हुए गली से गुजरता हुआ दिखाई दे रहा है।

थाना सलेम टाबरी की पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस मामले को हल करने के लिए फोरेंसिक टीम की भी पूरी मदद ली जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।

दोस्त ने की हत्या?

पीड़ित परिवार के सदस्यों के मुताबिक मंगलवार को जब वह काफ़ी देर तक घर वापस नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तालाश शुरू कर दी। आज उसका करीब 5 से 6 हिस्सों में कटा हुआ शव एक खाली प्लॉट से बरामद हुआ। उन्हें इस बात का पूरा शक है कि दविंदर की हत्या शेरा ने ही की है। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि आखिरकार दविंदर की हत्या किन कारणों से की गई है। पुलिस सभी पहलुओं से इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

(रिपोर्ट- तुषार भारती)

यह भी पढ़ें-

कानपुर गैंगरेप केस: चलती कार में 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, दारोगा की काली करतूत सुन रोंगटे खड़े हो जाएंगे

मैं दूर चला जाऊंगा, प्रॉपर्टी में लॉस हुआ... व्यापारी ने रोते हुआ बनाया वीडियो, 20 साल के बेटे को भेज नदी में कूद 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।