1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 IAS और 7 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें फुल डिटेल्स

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 IAS और 7 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें फुल डिटेल्स

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Mar 03, 2025 09:33 pm IST,  Updated : Mar 03, 2025 09:33 pm IST

पंजाब में भगवंत मान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है। सरकार ने 36 आईएएस अधिकारियों और सात पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जानें पूरी डिटेल्स...

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल- India TV Hindi
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल Image Source : FILE PHOTO

पंजाब सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। भगवंत मान सरकार ने 36 आईएएस और 7 पीसीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं जिसमें वित्त विभाग का प्रभार कृष्ण कुमार को दिया गया है। सरकारी आदेश के अनुसार, कृष्ण कुमार को जल संसाधन विभाग के साथ-साथ महत्वपूर्ण विभाग वित्त विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है। कराधान विभाग, जिसका प्रभार उनके पास था, अब हाल ही में अतिरिक्त मुख्य सचिव बने जसप्रीत तलवार को सौंपा गया है।

किसे मिला कौन सा विभाग

वहीं, राहुल तिवारी और विकास गर्ग के विभागों की अदला-बदली की गई है। जिसके मुताबिक राहुल तिवारी अब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग संभालेंगे, जबकि विकास गर्ग को हाउसिंग एवं शहरी विकास विभाग सौंपा गया है। इसके साथ ही कई अन्य बदलाव भी किए गए हैं। वी. के. मीणा को सामाजिक न्याय और अल्पसंख्यक विभाग का प्रमुख बनाया गया और अलकनंदा दयाल को रोजगार सृजन एवं कौशल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई।

इसके साथ ही वरिंदर कुमार शर्मा को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का नया निदेशक नियुक्त किया गया और के. के. यादव की जगह आनंदिता मित्रा को शिक्षा विभाग का प्रशासनिक सचिव बनाया गया। ग्रामीण विकास विभाग में भी बड़े फेरबदल किए गए हैं। इसके अन्तर्गत सचिव दिलराज सिंह और निदेशक परमजीत सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब अजीत बालाजी जोशी सचिव और उमा शंकर गुप्ता निदेशक होंगे।

क्यों हुए हैं ट्रांसफर

बता दें कि यह कदम न्यू चंडीगढ़ में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गांव की पगडंडियों को एक निजी बिल्डर को बेचे जाने के मामले की जांच के बाद उठाया गया है। इसके अलावा, कृषि विभाग में तैनात अधिकारी नीलिमा का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। अब वह पीईडीए की सीईओ होंगी, जबकि बबीता को कृषि विभाग में आयुक्त नियुक्त किया गया है। गौरी प्रसार जोशी को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।