1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. हत्या के इरादे से दिल्ली नहीं आया था मंदीप, फिर क्यों होटल में रेता दोस्त का गला, पुलिस ने किया खुलासा

हत्या के इरादे से दिल्ली नहीं आया था मंदीप, फिर क्यों होटल में रेता दोस्त का गला, पुलिस ने किया खुलासा

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jul 06, 2024 08:11 pm IST,  Updated : Jul 06, 2024 08:11 pm IST

ठहरने के दौरान रोहित और मंदीप के बीच बहस हो गई। उन्होंने बताया कि बहस के बाद मंदीप ने बाथरूम में रोहित का गला घोंट दिया और उसकी कार, पर्स तथा कपड़े लेकर भाग गया। डीसीपी ने बताया कि मंदीप ने रोहित के एटीएम कार्ड से कुछ पैसे निकाले हैं।

Representative Image- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक होटल में पाए गए शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या भले ही दिल्ली में हुई, लेकिन हत्यारा और आरोपी दोनों का संबंध पंजाब से है। दोनों दोस्त थे और साथ ही दिल्ली आए थे। यहां काम पूरा करने के बाद आराम के लिए होटल में कमरा लिया, लेकिन इसी दौरान दोनों के बीच अनबन हो गई और मंदीप ने अपने साथी की हत्या कर दी। उसकी कार और पर्स लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पंजाब के इस टैक्सी चालक ने पैसों के विवाद में अपने दोस्त की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पंजाब के रूप नगर जिले के रहने वाले मंदीप सिंह (32) को शुक्रवार रात दिल्ली के करोल बाग से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से पीड़ित की कार, पर्स और कपड़े बरामद किए गए। 

दो घंटे में ही कमरे से निकल गया था मंदीप

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) रोहित मीणा ने बताया कि मरने वाले की पहचान रोहित (28) के तौर पर की गयी है और उसका शव गुरुवार को होटल के कर्मचारियों ने कमरे के बाथरूम में देखा था। डीसीपी ने कहा कि पूछताछ के दौरान होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि रोहित और मंदीप चार जुलाई को रात करीब 1:30 बजे कार से उनके होटल पहुंचे थे और करीब 3:20 बजे मंदीप होटल से निकल गया। उन्होंने बताया कि अगली सुबह जब होटल के कर्मचारी कमरे में गये तो उन्हें रोहित का शव बाथरूम में मिला। 

चंडीगढ़ में भी छापेमारी

डीसीपी ने बताया कि इस मामले के मुख्य संदिग्ध मंदीप का पता लगाने के लिए एक टीम गठित की गई थी। उन्हेांने बताया कि तकनीकी आधार पर टीम ने चंडीगढ़ में भी छापेमारी की और आरोपी के पासपोर्ट धारक होने के कारण आव्रजन अधिकारियों को भी सतर्क कर दिया गया। डीसीपी के अनुसार रोहित और मंदीप एक यात्री को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छोड़ने के लिए पंजाब से यहां पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वे थके हुए थे इसलिए उन्होंने यहां एक होटल में रात बिताने का फैसला किया। 

आरोपी ने मृतक के कार्ड से पैसे भी निकाले

अधिकारी ने बताया कि बताया कि ठहरने के दौरान रोहित और मंदीप के बीच बहस हो गई। उन्होंने बताया कि बहस के बाद मंदीप ने बाथरूम में रोहित का गला घोंट दिया और उसकी कार, पर्स तथा कपड़े लेकर भाग गया। डीसीपी ने बताया कि मंदीप ने रोहित के एटीएम कार्ड से कुछ पैसे निकाले हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।