1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. कांग्रेस नेता की घर में घुसकर हत्या, CCTV में कैद पूरी वारदात; गैंगस्टर अर्श डाला ने ली जिम्मेदारी

कांग्रेस नेता की घर में घुसकर हत्या, CCTV में कैद पूरी वारदात; गैंगस्टर अर्श डाला ने ली जिम्मेदारी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 19, 2023 07:39 am IST,  Updated : Sep 19, 2023 07:44 am IST

पंजाब के मोगा में कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली की हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर उन पर फायरिंग की। बलजिंदर सिंह बल्ली को एक गोली पेट पर और दूसरी उनके टांग पर लगी।

मोगा में कांग्रेस नेता की हत्या- India TV Hindi
मोगा में कांग्रेस नेता की हत्या

पंजाब के मोगा के डाला गांव में कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बलजिंदर सिंह बल्ली अजीतवाल ब्लॉक के कांग्रेस प्रधान और डाला गांव के मौजूदा नंबरदार थे। बलजिंदर सिंह बल्ली को सोमवार शाम 5:30 बजे दो अज्ञात बाइक सवारों ने घर में घुसकर गोलियां मारी और फरार हो गए। बलजिंदर सिंह बल्ली को एक गोली पेट पर लगी, जबकि दूसरी गोली उनके टांग में लगी। परिवारवालों बलजिंदर सिंह बल्ली को मोगा के एक निजी अस्पताल लेकर आए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

कागज पर साइन करवाने का बहाना कर घुसे 

जानकारी के मुताबिक, बलजिंदर सिंह बल्ली अपने घर पर हेरय कटिंग करवा रहे थे। इस दौरान बाइक पर दो लोग आए और उनसे कुछ कागज पर साइन करवाने का कहकर मिलने की बात कही, जब परिवार वालों ने अंदर बुलाया तो बलजिंदर सिंह बल्ली पर फायरिंग की और फरार हो गए। मौके पर लगे सीसीटीवी में वारदात कैद हो गई। 

फेसबुक पर पोस्ट कर ली हमले की जिम्मेदारी

मामले पर परिवार वाले अभी कुछ भी बोलने को तयार नहीं। हालांकि, घटना के कुछ घंटे बाद गैंगस्टर अर्श डाला ने फेसबुक पर पोस्ट कर कांग्रेस नेता की हत्या की जिम्मेदारी ली। अपने पोस्ट में अर्श डाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह ने उसका भविष्य बर्बाद कर दिया और उसे गैंगस्टर संस्कृति में शामिल होने के लिए मजबूर किया। उसने यह भी जिक्र किया कि कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह ने उसकी मां को पुलिस हिरासत में रखा था, जिसने उन्हें बदला लेने के लिए प्रेरित किया।

डीएसपी रविंदर सिंह ने बताया कि बाइक पर सवार दो लोगों ने घर में घुसकर गोली मारकर फरार हो गए। हमारी पुलिस टीम घटना की जांच में जुट गई है और परिवार वालों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- दीपक सिंगला की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।