1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब में NRI का किया किडनैप, निर्वस्त्र करके बनाई वीडियो और मांगी 20 करोड़ की फिरौती

पंजाब में NRI का किया किडनैप, निर्वस्त्र करके बनाई वीडियो और मांगी 20 करोड़ की फिरौती

 Published : Sep 04, 2023 08:46 pm IST,  Updated : Sep 04, 2023 08:58 pm IST

पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने इस घटना के पीछे बड़ी ही चौंकाने वाली वजह बताई है।

Punjab- India TV Hindi
पंजाब में NRI का किडनैप Image Source : तस्वीर सांकेतिक है

फाजिल्का: पंजाब के फाजिल्का से बड़ा ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने एक अमेरिकी NRI और किडनैप कर लिया। इसके बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट की। मामला यही ख़त्म नहीं हुआ। आरोपियों ने मारपीट के बाद पीड़ित के कपड़े उतारकर उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित से 20 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। ऐसा ना करने पर उन्होंने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। 

पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा 

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने अब इस मामले में एक महिला समेत एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इस मामले में बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने पीड़ित व्यक्ति से अमेरिका में 10 साल पहले हुई एक घटना का बदला लिया है। 

10 साल पुरानी घटना का लिया बदला 

इस घटना के मास्टरमाइंड गुरविंदर ने बताया कि उसका भाई और भाभी 10 वर्ष पहले अमेरिका गए थे। जहां महिला इस एनआरआई व्यक्ति के स्टोर पर काम करती थी और उक्त व्यक्ति के द्वारा उस पर बुरी नीयत रखते छेड़छाड़ करने की कोशिश की। वह उस दिन के बाद से ही उसके भारत लौटने और इस घटना का बदला लेने का इंतजार कर रहे थे और 10 साल बाद उक्त व्यक्ति भारत आया तो उसे किडनैप कर अपना बदला लिया।

रिपोर्ट - सुनील 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।