1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. ट्रक के पहिए में फंसा युवक, शरीर के हो गए कई टुकड़े, शव देख दहल उठे मृतक के परिजन

ट्रक के पहिए में फंसा युवक, शरीर के हो गए कई टुकड़े, शव देख दहल उठे मृतक के परिजन

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Aug 27, 2023 10:33 am IST,  Updated : Aug 27, 2023 10:35 am IST

यह हादसा इतना भयानक था कि सुखदेव के शरीर के कई हिस्से हो गए और वह पूरी सड़क पर फैल गए। इस दर्दनाक घटना के बाद ट्रक चालक अपने वाहन के साथ घटनास्थल से भाग गया।

punjab, accident- India TV Hindi
हादसा Image Source : तस्वीर सांकेतिक है

होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रक के पहिए में फंस गया और लगभग आधा किलोमीटर तक घसीटता चला गया। इस वजह से ट्रैक्टर चालक युवक की मौत हो गई। होशियारपुर के पुलिस अधीक्षक मेजर सिंह ने कहा कि दुर्घटना शनिवार सुबह शाहपुर गांव के पास हुई, जिसके बाद गुस्साए रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लगभग छह घंटे तक सड़क जाम कर दी। 

स्टोन क्रशर से लदा एक ट्रक रेत से लदे ट्रैक्टर-ट्रेलर से टकरा गया

पुलिस ने बताया कि स्टोन क्रशर से लदा एक ट्रक रेत से लदे ट्रैक्टर-ट्रेलर से टकरा गया, जिसे पीड़ित सुखदेव सिंह चला रहा था। उन्होंने बताया कि रूपनगर जिले के भंगलान खेड़ा गांव के सिंह किसी तरह अपने वाहन के टायरों के बीच फंस गए और तेज रफ्तार ट्रक ट्रैक्टर को लगभग 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। यह हादसा इतना भयानक था कि मृतक के शरीर के टुकड़े इधर-उधर बिखर गए। जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक अपने वहां के साथ मौके से भाग गया। 

परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया विरोध प्रदर्शन 

सुखदेव के पिता जसविंदर सिंह के नेतृत्व में इलाके के गुस्साए निवासियों ने पीड़ित के शव को अड्डा शाहपुर में रख दिया और विरोध प्रदर्शन किया, जिससे छह घंटे तक यातायात बाधित रहा। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। बाद में एसपी मनोज सिंह के समझाने के बाद उन्होंने धरना खत्म किया। एसपी ने कहा कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है और आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 

हार्ट अटैक से हो गई थी एक्टर की मौत, डॉक्टरों ने जिंदा कर दिया? शख्स ने बताया-'मरने के बाद कैसा लगता है'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।