1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. करोड़ों की कोठी, थार, बुलेट और रोलेक्स वॉच..., पंजाब पुलिस की लेडी कॉन्स्टेबल की संपत्ति देख अफसरों की भी फटी रह गईं आखें

करोड़ों की कोठी, थार, बुलेट और रोलेक्स वॉच..., पंजाब पुलिस की लेडी कॉन्स्टेबल की संपत्ति देख अफसरों की भी फटी रह गईं आखें

 Reported By: Puneet Pareenja, Written By: Shailendra Tiwari
 Published : May 28, 2025 04:16 pm IST,  Updated : May 28, 2025 04:16 pm IST

पंजाब पुलिस की इंस्टा क्वीन लेडी कॉन्स्टेबल के पास 'कुबेर का खजाना' मिला है। पुलिस ने कांस्टेबल की करोड़ों की संपत्ति को जब्त कर लिया है।

लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर- India TV Hindi
लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर Image Source : FILE PHOTO

पंजाब पुलिस ने इंस्टाक्वीन लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर पर एक बार फिर एक्शन लिया है। लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप को विजिलेंस टीम ने फिर गिरफ्तार कर लिया है। इस बार कांस्टेबल पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस की विजिलेंस टीम ने उसके पास से कुल 1.35 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जप्त की हैं। एक कांस्टेबल की इतनी संपत्ति देख अफसर भी हैरान रह गए।

99 लाख की कोठी

अमनदीप कौर को हिरोइन मामले में पंजाब पुलिस ने पहले ही बर्खास्त कर दिया है। अब विजिलेंस टीम ने महिला कॉन्स्टेबल संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। फ्रीज की गई संपत्ति में अमनदीर कौर की  एक आलीशान कोठी भी शामिल हैं, जो कि एक पॉश इलाके (विराट ग्रीन सोसाइटी, बठिंडा) में है। इसकी कीमत 99 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने कांस्टेबल की इस कोठी पर नोटिस चस्पा कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अमनदीप कौर की बठिंडा की एक और पॉश सोसाइटी ड्रीम होम में 120.83 गज का प्लॉट है जिसकी अनुमानित कीमत ₹18.12 लाख रुपये आंकी गई है। हालांकि ये सरकारी रेट है, हकीकत में इसकी क़ीमत 32 लाख रुपए है। इसके अलावा अमनदीप कौर की एक SUV  थार PB 05 AQ 7720 जिसकी कीमत 14 लाख रुपये है उसे भी पुलिस ने जब्त की हुई है।

रोलेक्शन घड़ी भी जब्त

इसके अलावा, बर्खास्त कांस्टेबल की 1 लाख 70 हज़ार रुपए क़ीमत की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल, 45000 की क़ीमत वाला iPhone 13 Pro Max, IPhone SE जिसकी क़ीमत 9000 रू और vivo फ़ोन की क़ीमत 2000 को भी पुलिस से जब्त किया है। साथ ही 1 लाख रुपये की क़ीमत वाली रोलेक्स घड़ी भी पुलिस से सीज की है।

कुल कितनी संपत्ति जब्त?

पुलिस ने बताया कि उसके नाम पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते में ₹1,01,588.53 की नकद राशि भी जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल अमनदीप कौर की कुल फ्रीज की गई संपत्ति का मूल्य ₹1,35,39,588.53 है। बता दें कि यह सभी सरकारी आंकड़े हैं, बाजार में इनकी कीमत अधिक बताई जा रही है।

नशे के कारोबार का आरोप

जानकारी दे दें कि लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को पंजाब पुलिस ने इसी साल 2 अप्रैल को बठिंडा में 17 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ़्तार किया था, इसके बाद उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। अमनदीप पर यह भी आरोप लगे थे कि वह वर्दी के आड़ में ड्रग्स और नशे का कारोबार भी करती थी।

ये भी पढे़ें:

पंजाब: फाजिल्का के SSP सस्पेंड, भ्रष्टाचार के मामले में पुलिस के खिलाफ बड़ा एक्शन

पंजाब: अमृतसर धमाके की चपेट में आए शख्स की हुई मौत, आतंकी संगठन से निकले संबंध, विस्फोटक पकड़ते समय हुई घटना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।