1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. AAP विधायक की कार का एक्सीडेंट, सड़क पर दूसरी गाड़ी की साइड लगने से हुई बेकाबू; MLA समेत 5 घायल

AAP विधायक की कार का एक्सीडेंट, सड़क पर दूसरी गाड़ी की साइड लगने से हुई बेकाबू; MLA समेत 5 घायल

 Published : Feb 17, 2024 06:19 pm IST,  Updated : Feb 17, 2024 06:22 pm IST

हादसा इतना भयानक था कि विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में विधायक घुमन के अलावा, उनके निजी सहायक शुभम, सुरक्षाकर्मी अमृतदीप सिंह, कार चालक जस्सा सिंह और दलजीत सिंह नामक एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

पंजाब में सड़क...- India TV Hindi
पंजाब में सड़क दुर्घटना (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

पंजाब के होशियारपुर जिले के घोगरा गांव में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन और चार अन्य लोग घायल हो गए। करमबीर सिंह घुमन होशियारपुर जिले के दसुया से विधायक हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब घुमन कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कार में तलवाड़ा शहर की ओर जा रहे थे। तलवाड़ा रोड पर दूसरी कार की साइड लगने से विधायक की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में उनके साथ चार अन्य लोग भी सवार थे।

गाड़ी के उड़े परखच्चे

दुर्घटना में विधायक घुमन के अलावा, उनके निजी सहायक शुभम, सुरक्षाकर्मी अमृतदीप सिंह, कार चालक जस्सा सिंह और दलजीत सिंह नामक एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें दसुया के सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि विधायक की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सभी घायलों की हालत स्थिर

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जसविंदर सिंह ने कहा कि सभी घायल व्यक्तियों की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है। (भाषा)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।