1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. मुंह में नवजात का सिर दबाए घूम रहा था कुत्ता, पटियाला के अस्पताल में डरावना मंजर देख सहमे लोग

मुंह में नवजात का सिर दबाए घूम रहा था कुत्ता, पटियाला के अस्पताल में डरावना मंजर देख सहमे लोग

 Published : Aug 27, 2025 08:05 am IST,  Updated : Aug 27, 2025 08:06 am IST

राजिंदरा अस्पताल परिसर में एक आवारा कुत्ता किसी नवजात का सिर लेकर घूम रहा था। यह देखते ही अस्पताल स्टाफ और वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन और पुलिस को दी।

Dog seen with head of infant - India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FREEPIK

पंजाब के पटियाला से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल दहला दिया। यहा के राजिंदरा अस्पताल परिसर में एक कुत्ता नवजात बच्चे का सिर अपने मुंह में दबाए घूमता दिखाई दिया। ये दृश्य देख लोग हौरान रह गए और चिंता में पड़ गए। अस्पताल परिसर में बच्चे का सिर कुत्ते से छुड़ाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

क्या है मामला?

घटना शाम करीब साढ़े 5 बजे की है। राजिंदरा अस्पताल के वार्ड नंबर-4 के पास लोगों ने देखा कि एक आवारा कुत्ता किसी नवजात का सिर लेकर घूम रहा है। यह देखते ही अस्पताल स्टाफ और वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन और पुलिस को दी।

स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मंगलवार को इस घटना की जांच के आदेश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस को सभी संभावित कोणों से इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बरामद सिर को विस्तृत जांच के लिए फोरेंसिक टीम को सौंप दिया गया है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है और जांच के बाद जवाबदेही सुनिश्चित करेगी।

चिकित्सा अधीक्षक ने क्या कहा?

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल चोपड़ा ने स्पष्ट किया कि अस्पताल से कोई भी नवजात शिशु लापता नहीं है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई सभी शिशु मृत्युओं का विधिवत रजिस्ट्रेशन किया गया है और शवों को उचित दस्तावेजों के साथ परिवारों को सौंप दिया गया है। डॉ. चोपड़ा ने कहा, ‘‘ ऐसा लगता है कि किसी ने शिशु के अवशेषों को बाहर से यहां फेंका होगा।’’ पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया गया है और फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

इस बीच, पुलिस अधीक्षक पलविंदर सिंह चीमा ने कहा कि राजिंदरा अस्पताल में हुई इस चौंकाने वाली घटना की गहन जांच की जा रही है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

कानपुर में आवारा कुत्तों ने छात्रा पर किया हमला, गाल और नाक को बुरी तरह नोचा; चेहरे पर लगे 17 टांके

गोपालगंज में पालतू कुत्ते ने डांटने पर मालिक पर कर दिया हमला, कान को काटकर कर दिया अलग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।