1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब: पिस्तौल की नोक पर फाजिल्का में विवाहिता के साथ किया गया दुष्कर्म, संदिग्ध हालातों में महिला की हुई मौत

पंजाब: पिस्तौल की नोक पर फाजिल्का में विवाहिता के साथ किया गया दुष्कर्म, संदिग्ध हालातों में महिला की हुई मौत

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 01, 2023 10:06 pm IST,  Updated : Sep 01, 2023 10:12 pm IST

फाजिल्का में पिस्तौल की नोक पर एक विवाहित महिला के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान महिला का वीडियो भी बनाया गया है। महिला की संदिग्ध हालातो में मौत हो गई है।

पिस्तौल की नोक पर फाजिल्का में विवाहिता के साथ किया गया दुष्कर्म- India TV Hindi
पिस्तौल की नोक पर फाजिल्का में विवाहिता के साथ किया गया दुष्कर्म Image Source : SOCIAL MEDIA

पंजाब के फाजिल्का से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल बताया जा रहा है महिला गांव के ही एक घर से लस्सी लेने के लिए गई थी, जहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के परिवार वालों ने बताया कि यह घटना 3 साल पहले की है।

 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल फाजिल्का में एक महिला एक शख्स के घर पर लस्सी लेने के लिए गई थी। उस दौरान आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और इसका वीडियो भी बनाया। परिवार वालों ने आरोप लगाते हुए बताया कि यह घटना 3 साल पहले की है। आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करते हुए वीडियो भी बनाया था जिसके आधार पर वो महिला को तब से ब्लैकमेल कर रहा था।

संदिग्ध हालातों में महिला की हुई मौत

मृतिका के पति के मुताबिक महिला ने उसके साथ हुए बलात्कार की सारी बातें करीब 1 महीने पहले परिवार के लोगों को बताई थी। इसके बाद उसके परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला का स्वास्थ्य धीरे-धीरे खराब होता चला गया। अब महिला की संदिग्ध हालातों में मृत्यु हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 महीने पहले भी आया था ऐसा मामला

फाजिल्का से 2 महीने पहले भी बलात्कार का एक और मामला सामने आया था। कॉलेज की एक छात्रा के पेट में दर्द होने के कारण उसे जिला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान पता चला कि छात्रा 5 महीने की गर्भवती है। छात्रा के परिजनों ने पुलिस से मामले में दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की थी।

(पंजाब से सुनील की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

नोएडा: TV का केबल ठीक करने आया था मैकेनिक, युवती ने मार दिया चाकू, पिता को भी किया घायल

गुस्से में युवक ने प्रेशर कुकर से लिव-इन-पार्टनर की कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।