1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नोएडा: TV का केबल ठीक करने आया था मैकेनिक, युवती ने मार दिया चाकू, पिता को भी किया घायल

नोएडा: TV का केबल ठीक करने आया था मैकेनिक, युवती ने मार दिया चाकू, पिता को भी किया घायल

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 28, 2023 12:10 pm IST,  Updated : Aug 28, 2023 12:11 pm IST

मैकेनिक रामचंद्र रविवार सुबह मोनिका के घर टेलीविजन का केबल ठीक करने आया था और जब वह अपना काम कर रहा था तभी मोनिका ने उस पर चाकू से वार कर दिया।

पुलिस के दल ने युवती...- India TV Hindi
पुलिस के दल ने युवती एवं उसके पिता को अस्पताल में भर्ती कराया है Image Source : FILE PHOTO

नोएडा (उप्र): नोएडा के सेक्टर-22 में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवती पर उसके घर में काम करने आए एक केबल मैकेनिक और अपने पिता को चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि युवती ने हमला करने के बाद सिलेंडर से गैस निकालकर खुद को भी आग लगाने का प्रयास किया।

टीवी का केबल ठीक करने आया था मैकेनिक

थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सेक्टर-22 के ए ब्लॉक में रहने वाली 36 वर्षीय युवती मोनिका मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उन्होंने बताया कि मैकेनिक रामचंद्र रविवार सुबह मोनिका के घर टेलीविजन का केबल ठीक करने आया था और जब वह अपना काम कर रहा था तभी मोनिका ने उस पर चाकू से वार कर दिया। कुमार ने बताया कि मोनिका ने इसके बाद अपने पिता विजेंद्र को चाकू मार दिया और सिलेंडर से गैस निकालकर आग लगाने का भी प्रयास किया।

पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुकी है युवती
उन्होंने बताया कि पुलिस के दल ने युवती एवं उसके पिता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। केबल मैकेनिक को अस्पताल में प्राथमिक इलाज मुहैया कराने के बाद उसके घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि युवती ने पहले भी कई बार इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।