1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नाराज पत्नी से बदला लेने के लिए शख्स ने कराई बेटे की हत्या, किलर को दी 5 लाख की सुपारी

नाराज पत्नी से बदला लेने के लिए शख्स ने कराई बेटे की हत्या, किलर को दी 5 लाख की सुपारी

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 28, 2023 07:10 am IST,  Updated : Aug 28, 2023 07:10 am IST

मेरठ में एक शख्स ने 5 लाख की सुपारी देकर अपने इकलौते बेटे की हत्या करा दी। हत्या करने के बाद बेटे के शव को किलर के साथ मिलकर हिंडन नदी में फेंक दिया।

नाराज पत्नी से बदला लेने के लिए शख्स ने कराई बेटे की हत्या- India TV Hindi
नाराज पत्नी से बदला लेने के लिए शख्स ने कराई बेटे की हत्या Image Source : SOCIAL MEDIA

मेरठ के सरधना इलाके के छुर गांव से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। संजीव नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी से बदला लेने के लिए अपने 27 वर्षीय बेटे की हत्या करा दी। इसके लिए उसने एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को सुपारी दी थी। आरोपी संजीव एक सेवानिवृत सैनिक है।

पुलिस ने दी घटना की जानकारी

पुलिस के अनुसार, आरोपी संजीव कुमार ने कथित तौर पर उसी गांव में रहने वाले अमित नामक एक व्यक्ति के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या की साजिश रची। इसके लिए उसने अमित को 5 लाख रुपए भी दिए थे।

सरधना पुलिस स्टेशन के SHO रमाकांत पचौरी के मुताबिक, सचिन मंगलवार रात से लापता था। उसकी मां ने शनिवार को थाने में आकर उसके बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने ये बताया कि उनको अपने पति पर शक है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संजीव से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने ये स्वीकार किया कि उसी ने अपने बेटे की हत्या कराई है। पुलिस हिंडन नदी में शव की तलाश कर रही है।

कैसे की सचिन की हत्या

पुलिस ने बताया कि सचिन को मारने से पहले अमित ने उसे शराब पिलाई। जब सचिन को नशा हो गया तब अमित ने उसके सिर पर बोतल से वार कर दिया। सचिन के बेहोश होने के बाद उसने उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। संजीव और अमित ने उसके बाद शव को हिंडन नदी में फेंक दिया।

15 साल से पति-पत्नि हैं अलग

एक ग्रामीण ने बताया कि, 'संजीव का उसकी भाभी के साथ संबंध था और वो उसके साथ रहता था। इस कारण उसकी पत्नी मुनेश ने उसे 15 साल पहले छोड़ दिया था और वो अपने बेटे सचिन के साथ उसी गांव में अलग रह रही थी।'

ये भी पढ़ें-

बाजार में चलाने जा रहे थे ‘चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया’ के नोट, पुलिस ने गुजरात के 2 लोगों को पकड़ा

धारदार हथियार से बच्चे के पूरे मुंह पर किए वार, AIIMS में शव छोड़कर मां-बाप फरार; मौत से पहले मासूम दे गया गवाही

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।