1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाबः मोगा में थार से उतरते ही सरपंच की गोली मारकर हत्या, फॉर्च्यूनर सवार बदमाशों ने की 15 राउंड फायरिंग

पंजाबः मोगा में थार से उतरते ही सरपंच की गोली मारकर हत्या, फॉर्च्यूनर सवार बदमाशों ने की 15 राउंड फायरिंग

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Mar 06, 2026 07:02 pm IST,  Updated : Mar 06, 2026 07:05 pm IST

पंजाब में मोगा जिले के बाघापुराना सब-डिवीजन में शुक्रवार सुबह एक गांव के सरपंच और स्थानीय जिम मालिक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक सरपंच की फाइल फोटो- India TV Hindi
मृतक सरपंच की फाइल फोटो Image Source : REPORTER

पंजाब के मोगा जिले में शुक्रवार सुबह भीड़ भरे बाज़ार में एक गांव के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हरपिंदर सिंह उर्फ ​​हैप्पी के तौर पर हुई है, जो पट्टो हीरा सिंह गांव के सरपंच और बाघा पुराना में सुजान जिम के मालिक थे। पुलिस और चश्मदीदों के मुताबिक, हमला सुबह करीब 10:30 बजे हुआ जब हरपिंदर अपनी थार में अपने जिम पहुंचे। जैसे ही वह गाड़ी से बाहर निकले, फॉर्च्यूनर में सवार हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। सरपंच को 7 से 8 राउंड गोलियां लगी। 

बदमाशों ने की 15 राउंड फायरिंग

इस मामले में एसएचओ जतिंदर ने बताया कि हरजिंदर सिंह हैप्पी मौजूदा सरपंच थे। फॉर्च्यूनर स्वार हमलावरों ने 15 के करीब गोलियां चलाई। वहीं 7 से 8 गोलियां सरपंच को लगी है। उन्होंने बताया कि इनकी आपसी रंजिश थी। पुलिस ने 2 आरोपियों को ट्रेस कर लिया। आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

मृतक के परिजनों ने दी ये जानकारी

मृतक सरपंच के पिता ने बताया की गांव जेमलवाला के रहने वाले एक व्यक्ति का पति पत्नी का आपसी झगड़ा था। दोनों के बीच तलाक का मामला चल रहा था। उनका बेटा महिला की मदद कर रहा था और विधायक दूसरे पक्ष की मदद कर रहे थे। मृतक सरपंच के पिता का कहना है कि उनके बेटे को पहले भी धमकी मिली थी। पहले उनके बेटे को गनमेन भी मिली था लेकिन बाद सुरक्षा हटा ली गई थी। मृतक के पिता ने बाघापुराना के विधायक पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

डीएसपी ने दी ये जानकारी

इस मामले में डीएसपी दलबीर सिंह ने बताया हविन्द्र सिंह हप्पी सरपंच की अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में गांव जेमलवाला के रहने वाले बबलू का नाम सामने आया। उन्होंने बताया की बबलू की अपनी पत्नी के साथ अनबन चलती थी। सरपंच महिला की मदद करता था। इसके चलते बबलू ने अपनी साथियो के साथ मिल कर सरपंच की हत्या कर दी। उन्होंने बताया की परिवार के बयान पर मामला दर्ज किया जायेगा।

रिपोर्ट- दीपक सिंगला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।