1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. स्कॉर्पियो कार ने ढाई साल की मासूम बच्ची को कुचला, हुई दर्दनाक मौत, CCTV देखकर कांप जाएगी रूह

स्कॉर्पियो कार ने ढाई साल की मासूम बच्ची को कुचला, हुई दर्दनाक मौत, CCTV देखकर कांप जाएगी रूह

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 21, 2025 10:06 am IST,  Updated : Jan 21, 2025 12:01 pm IST

पंजाब के बरनाला में एक स्कॉर्पियो कार ने ढाई साल की मासूम बच्ची को कुचल दिया है। इस घटना में बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

 Scorpio - India TV Hindi
ढाई साल की मासूम बच्ची को कार ने कुचला Image Source : INDIA TV

बरनाला: पंजाब के बरनाला से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक  निजी स्कूल प्रबंधन की स्कॉर्पियो गाड़ी से कुचलकर ढाई साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। ढाई साल की मासूम बच्ची स्कॉर्पियो गाड़ी की लापरवाही का शिकार हुई है। मृतक की पहचान ढाई साल की बच्ची जोया के रूप में हुई है।

यह घटना एक चर्च में घटी है। स्कूल स्टाफ ने न तो मृतक के परिजनों से संपर्क स्थापित किया और न ही अभी तक माफी मांगी है। मृत बच्ची की मां अनुपमा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्ची के माता-पिता ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर भी हुआ हादसा 

इससे पहले रविवार देर रात पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर भी एक हादसा हुआ था। यहां एक ट्राला चालक की मौत हो गई थी और उसका साथी जख्मी हो गया था। ट्राला चालक जम्मू से अमृतसर की तरफ जा रहा था लेकिन गुरदासपुर बस टर्मिनल के पास हाईवे पर बने पुल से गुजरते समय अचानक ट्राले का टायर फटने से हादसा हो गया और ट्राला अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा था।

इससे पहले फतेहाबाद के जाखल के दो युवकों की देर रात पंजाब के पटियाला में एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे में तीन युवक घायल भी हुए थे। ये युवक अपने दोस्त की रिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए संगरूर के दिड़बा गए थे। रात को लौटते समय इनकी कार हादसे का शिकार हो गई थी। दरअसल धुंध के कारण कार डिवाइडर से जा टकराई थी। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने सूचना के आधार पर युवकों को अस्पताल पहुंचाया था। बता दें कि ठंड के मौसम में हादसों से जुड़ी खबरें भी ज्यादा आती हैं।इसकी प्रमुख वजह धुंध और ठंड होती है।  (इनपुट: प्रवीण ऋषि)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।