1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाबी सिंगर यशइंदर कौर मर्डर केस में तीन लोग गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर

पंजाबी सिंगर यशइंदर कौर मर्डर केस में तीन लोग गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : May 20, 2026 07:52 pm IST,  Updated : May 20, 2026 07:59 pm IST

लुधियाना पुलिस ने पंजाबी सिंगर यशविंदर कौर की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि ये गिरफ्तारियां गहन जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर की गई है।

पंजाबी सिंगर यशविंदर कौर - India TV Hindi
पंजाबी सिंगर यशविंदर कौर Image Source : REPORTER

लुधियाना पुलिस ने 13 मई 2026 को पंजाबी सिंगर यशइंदर कौर (29 वर्ष) के गन प्वाइंट पर अपहरण और हत्या के बाद 19 मई को नीलो नहर से बरामद हुई उसकी डेडबॉडी के मामले की गुत्थी सुलझाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  जबकि मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक, यशइंदर कौर 13 मई की रात अपनी फोर्ड फिगो कार में ग्रॉसरी लेने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जांच में पता चला कि कनाडा निवासी सुखविंदर सिंह उससे जबरन शादी करना चाहता था, जबकि यशइंदर को पता चल चुका था कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।

आरोपियों के पास से पिस्तौल और कारतूस बरामद

आरोपी 8 मई को कनाडा से नेपाल के रास्ते भारत आया और अपने पिता प्रीतम सिंह व साथियों करमजीत सिंह और रविंदर सिंह उर्फ रवि के साथ मिलकर साजिश रची। 13 मई की रात करीब 9 बजे आरोपियों ने यशइंदर को नीलो नहर पुल पर बुलाकर पिस्तौल की नोक पर अगवा किया, फिर गोली मारकर हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया। आरोपियों ने उसकी कार की नंबर प्लेट तोड़कर कार भी नहर में फेंक दी। पुलिस ने शव और कार बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों से .45 और .30 बोर पिस्तौल समेत जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस को शक है कि सुखविंदर सिंह उर्फ ​​सुखी बरार की शादी ही इस हत्या के पीछे का मुख्य मकसद थी।  

पंजाबी सिंगर यशविंदर कौर
Image Source : REPORTERपंजाबी सिंगर यशविंदर कौर

पुलिस कर रही मामले की जांच

DCP जसकीरनजीत सिंह तेजा से यह उम्मीद की जा रही है कि वे इस बात का खुलासा करेंगे कि हत्या की साज़िश की योजना कैसे बनाई गई और उसे कैसे अंजाम दिया गया। इस बीच, यशविंदर कौर के शव को समराला सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है। आज शव का पोस्टमार्टम नहीं किया जाएगा, क्योंकि परिवार वालों ने कहा है कि वे अभी भी चल रही जांच में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

रिपोर्ट- तुषार भारती, लुधियाना 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।