1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाबः पाकिस्तान सीमा से लगते इलाके में BSF का बड़ा ऑपरेशन, हथियारों का जखीरा बरामद

पंजाबः पाकिस्तान सीमा से लगते इलाके में BSF का बड़ा ऑपरेशन, हथियारों का जखीरा बरामद

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jun 19, 2026 10:21 am IST,  Updated : Jun 19, 2026 10:27 am IST

अमृतसर के अजनला में बीएसएफ ने एक AK-47 राइफल, 25 पिस्टल, 47 मैगज़ीन, एक बुलेटप्रूफ जैकेट, 368 जिंदा कारतूस बरामद किया है। इसके साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।

बरामद किया गया हथियार- India TV Hindi
बरामद किया गया हथियार Image Source : REPORTER

अमृतसर: पाकिस्तान से सटे बॉर्डर एरिया में सुरक्षा बलों को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब बीएसएफ की 117 बटालियन ने अजनाला के हरार खुर्द गांव के पास एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। 

कल रात BSF को एक खास खुफिया जानकारी मिली। इस जानकारी के आधार पर 117 बटालियन के जवानों ने अमृतसर ग्रामीण इलाके के अजनाला पुलिस स्टेशन के हरार खुर्द गांव में कार्रवाई की और एक संदिग्ध भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उससे मिली जानकारी के आधार पर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया।

भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

बरामदगी में एक AK-47 राइफल, 25 पिस्टल, 47 पिस्टल मैगज़ीन और एक बुलेटप्रूफ जैकेट शामिल है। इसके अलावा, 368 ज़िंदा कारतूस भी बरामद किए गए। अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया व्यक्ति अभी 117 बटालियन की कस्टडी में है और उससे आगे पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ये हथियार किस मकसद से इकट्ठा किए गए थे और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क एक्टिव है। मामले की जांच जारी है और आने वाले समय में और खुलासे होने की संभावना है। BSF ने बॉर्डर एरिया में निगरानी और कड़ी कर दी है।

अवैध हथियारों की तस्करी का पर्दाफाश

वहीं, अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने गुरुवार को बताया कि पंजाब पुलिस ने बॉर्डर पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 11 एडवांस पिस्टल बरामद की गई हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि संदिग्ध कथित तौर पर विदेश में मौजूद लोगों के संपर्क में थे। बरामद हथियारों का इस्तेमाल जबरन वसूली, हिंसक अपराधों और दूसरी गैर-कानूनी गतिविधियों में किया जाना था। जब्त हथियारों में चार .30 बोर पिस्टल (चीन में बनी), चार .30 बोर PX5 स्टॉर्म पिस्टल, एक .30 बोर जिगाना, एक 9MM ग्लॉक (ऑस्ट्रिया में बनी) और एक 9MM पिस्टल के साथ आठ जिंदा कारतूस शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान गुलाबजीत सिंह (21), हरप्रीत सिंह (23), गुरप्रीत सिंह (24), कुलजीत सिंह (39), शमशेर सिंह उर्फ ​​शेरा (40), अमन राणा उर्फ ​​चीनी (20), शरणजीत सिंह (29), और अजय सिंह (23) के रूप में की है।

रिपोर्ट- विशाल शर्मा

ये भी पढ़ेंः पंजाब में अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार, 11 एडवांस पिस्टल बरामद

ट्रेनिंग पूरी होने वाली थी, उससे पहले 22 वर्षीय अग्निवीर को आया हार्ट अटैक, हो गई मौत

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।