1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus संक्रमित 13 और लोगों की मौत, सामने आए 1,250 नये मामले

राजस्थान में Coronavirus संक्रमित 13 और लोगों की मौत, सामने आए 1,250 नये मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 14, 2020 07:58 pm IST,  Updated : Dec 14, 2020 07:58 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से कुल मरने वालों का आंकड़ा 2,555 तक पहुंच गया है। वहीं राज्य में संक्रमण के 1,250 नये मामले आये। इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,92,539 हो गई है।

1,250 fresh COVID-19 cases, 13 more deaths recorded in a day in Rajasthan- India TV Hindi
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और लोगों की मौत हो गई जिससे कुल मरने वालों का आंकड़ा 2,555 तक पहुंच गया है। Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से कुल मरने वालों का आंकड़ा 2,555 तक पहुंच गया है। वहीं राज्य में संक्रमण के 1,250 नये मामले आये। इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,92,539 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और मौत हुई हैं। जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2,555 हो गयी।

Related Stories

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक जयपुर में 478, जोधपुर में 272, अजमेर में 209, बीकानेर में 164, कोटा में 159, भरतपुर में 116, उदयपुर में 107, और पाली में 102 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं। 

उन्होंने बताया कि सोमवार को राज्य में 1,666 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए। इससे राज्य में अब तक कुल 2,73,784 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही सोमवार को संक्रमण के 1,250 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,92,539 हो गयी जिनमें से 16,200 रोगी उपचाराधीन हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में जयपुर में 256, पाली में 101, जोधपुर में 99, भीलवाडा में 74, गंगानगर में 61, कोटा में 59, अजमेर—अलवर में 51—51 नये संक्रमित शामिल हैं। खास बात यह है कि राजधानी जयपुर में जहां लगातार सर्वाधिक मरीज होने के साथ आंकड़े डराने वाले बने हुए थे, वहां अब संक्रमितों की संख्या 300 से भी नीचे पहुंच गई है। 

अस्पतालों पर भार कम होने से सरकार और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। हालांकि अभी भी चिकित्सकों की ओर से पूरी सावधानी बरतने की बात कही जा रही है। प्रदेश में कोरोना की रफ्तार घटने के साथ ही रिकवरी में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। साथ ही प्रदेश में मृत्युदर अभी भी कई राज्य़ों के मुकाबले अभी कम है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।