1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus संक्रमण के 188 नये मामले, कुल संख्या 3.22 लाख के पार

राजस्थान में Coronavirus संक्रमण के 188 नये मामले, कुल संख्या 3.22 लाख के पार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2021 09:23 pm IST,  Updated : Mar 10, 2021 09:23 pm IST

राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 188 नये मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या बढ़कर 3,22,078 हो गई है। राज्य में इस घातक संक्रमण से 2789 मरीजों की मौत हो चुकी है।

188 new COVID cases in Rajasthan, no death- India TV Hindi
राजस्थान में कोरोना वायरस के 188 नये मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,22,078 हो गई है। Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 188 नये मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या बढ़कर 3,22,078 हो गई है। राज्य में इस घातक संक्रमण से 2789 मरीजों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल राजस्थान में 2032 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 32, उदयपुर में 27, कोटा में 24, जोधपुर में 17, भीलवाड़ा में 13, अजमेर में 12, बांसवाड़ा में 10, राजसमंद में आठ, डूंगरपुर में छह नये संक्रमित शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि राज्य में 119 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए हैं। राजस्थान में अब तक कुल 3,17,257 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। वहीं, राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से 2789 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें जयपुर में 519, जोधपुर में 307, अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120,उदयपुर में 123, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 

वहीं, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 17,921 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,12,62,707 हो गई, वहीं 1.09 करोड़ से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 133 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,58,063 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,84,598 रह गई, जो कुल मामलों का 1.64 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,09,20,046 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.96 प्रतिशत है। 

वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.40 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक 22,34,79,877 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 7,63,081 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई थी। 

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 133 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 56, पंजाब के 20 और केरल के 16 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से कुल 1,58,063 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 52,556, तमिलनाडु के 12,525, कर्नाटक के 2,373, दिल्ली के 10,928, पश्चिम बंगाल के 10,281, उत्तर प्रदेश के 8,740 और आंध्र प्रदेश के 7,176 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।