1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. ट्रैक्टर वाला 5 रुपए नोट के चक्कर में महिला टीचर ने गंवाए 3.66 लाख रुपये, फेसबुक से धोखाधड़ी का हुई शिकार

ट्रैक्टर वाला 5 रुपए नोट के चक्कर में महिला टीचर ने गंवाए 3.66 लाख रुपये, फेसबुक से धोखाधड़ी का हुई शिकार

 Published : Apr 30, 2026 02:58 pm IST,  Updated : Apr 30, 2026 03:05 pm IST

महिला टीचर से 3.66 लाख की रकम अलग-अलग अकाउंट में कई बार में ठगी गई है। महिला के पति ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

ट्रैक्टर वाला पांच रुपये का नोट- India TV Hindi
ट्रैक्टर वाला पांच रुपये का नोट Image Source : WIKIMEDIA COMMONS

राजस्थान के अजमेर जिले से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। जहां साइबर ठगों ने एक महिला टीचर से 3.66 लाख रुपए की ठगी की है। साइबर थाना पुलिस उपाधीक्षक शमशेर खान ने बताया कि प्राइवेट कॉलेज की एक शिक्षिका ने फेसबुक पर ट्रैक्टर की तस्वीर वाले पांच रुपए के नोट को 48 लाख रुपए में बेचने का विज्ञापन देखा था। 

पहले मांगे 250 रुपये

उन्होंने बताया कि पीड़िता के पास ट्रैक्टर वाला पांच रुपए का नोट था। उसने विज्ञापन पर दिए गए मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा। शमशेर ने बताया कि ठगों ने पीड़िता से नोट की फोटो मांगी। संतुष्ट होने के बाद ठगों ने सबसे पहले प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर 520 रुपए मांगे। 

अलग-अलग खातों में लिए गए 3 लाख 66 हजार

पीड़िता से ठगों ने जीएसटी, वाहन शुल्क, खाने पीने तथा अन्य कई प्रकार के शुल्क मांगते हुए तीन लाख 66 हजार रुपए हड़प लिए। राशि अलग अलग खातों में ली गई। जब ठगी के मामले की बात पता चली तो महिला टीचर के होश उड़ गए।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि गुरुद्वारे के सामने शास्त्रीनगर अजमेर में रहने वाली मृदुला शर्मा पत्नी घनश्याम शर्मा ने साइबर ठगी की शिकायत दी। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच हेड कॉन्स्टेबल महिपाल सिंह चारण को सौंपी गई है। 

ये भी पढ़ें: 

'विजय जीतेंगे 200 से अधिक सीटें, पूरी दुनिया में जानी जाएगी सीटी क्रांति', तमिलनाडु में TVK नेता ने एक्जिट पोल को नकारा

‘कल्पना कीजिए उस 15 साल की बच्ची का दर्द', भावुक हुए CJI सूर्यकांत; रेप पीड़िता को 31 हफ्ते में अबॉर्शन की छूट

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।