1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, अकबर को 'महान' बताने वाली स्कूली किताबें जला दी जाएंगी

राजस्थान के शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, अकबर को 'महान' बताने वाली स्कूली किताबें जला दी जाएंगी

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Sep 01, 2024 08:39 pm IST,  Updated : Sep 01, 2024 10:07 pm IST

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बड़ा बयान दिया है। दिलावर ने कहा है कि अब प्रदेश के स्कूल की किताबों में अब अकबर महान नहीं पढ़ाया जाएगा। जानिए और क्या कहा शिक्षा मंत्री ने-

rajasthan minister- India TV Hindi
राजस्थान के शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान Image Source : FILE PHOTO

उदयपुर: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक बार फिर अकबर महान  को लेकर बड़ा दिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि अब राजस्थान के स्कूलों में नहीं पढ़ाया जाएगा अकबर महान की गाथा नहीं पढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप से बड़ा महान कोई नहीं है, अकबर भी नहीं। इतना ही नहीं शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि अकबर ने कई वर्षों तक भारत को लूटा और अकबर को महान पढ़ाने वाले लोग अब आगे नहीं पढ़ा पाएंगे। ऐसे में प्रदेश में महाराणा प्रताप और अकबर को लेकर एक बार फिर से संग्राम छिड़ने वाला है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अकबरर महान को लेकर ये बयान रविवार को उदयपुर में आयोजित 28वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में दिया। इसे लेकर अब सियासत में चर्चा शुरू हो सकती है। बता दें कि दिलावर इससे पहले भी अकबर महान को लेकर बयान देते रहे हैं। आज उन्होंने खुद की ही बात को फिर दोहराया है। दिलावर ने कहा कि ऐसा इंसान कैसे महान हो सकता है कि जो मीना बाजार लगाता था और महिलाओं को उठा ले जाता था। 

दिलावर का बड़ा बयान

दिलावर ने कहा जिन्होंने अकबर को महान बताया उसकी गाथा पढ़ाई वह मेवाड़ और राजस्थान का दुश्मन है। मैं शपथ लेकर कहता हूं कि आगे से राजस्थान में किसी भी किताब में अकबर को महान रूप में नहीं पढ़ाया जाएगा। उन्होंने इसी साल जनवरी में, मुगल सम्राट अकबर को "बलात्कारी" तक कह दिया था। उनकी यह टिप्पणी सरकार में बदलाव के बाद स्कूली पाठ्यपुस्तकों में महत्वपूर्ण संशोधन के बारे में चर्चा के जवाब में की गई थी। 

उन्होंने 30 जनवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि,"हमें पाठ्यक्रम में कोई बदलाव करने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन अनैतिक बयान देने वाली या महापुरुषों का अपमान करने वाली सामग्री हटा दी जाएगी। वीर सावरकर और शिवाजी जैसे हमारे पूर्वजों के बारे में बहुत सारी भ्रामक जानकारी शामिल है। वे बयान ठीक कर दिया जाएगा।'' 

दिलावर ने आगे कहा, "कई पाठ्यपुस्तकों में, यह कहा गया था कि सावरकर देशभक्त नहीं थे। जहां अकबर को एक महान व्यक्ति माना जाता है, वहीं शिवाजी को 'पहाड़ी चूहा' कहा जाता है, और महाराणा प्रताप की भूमिका अकबर की भूमिका से कम है। ऐसे बयान स्वीकार्य नहीं हैं और इनकी समीक्षा की जाएगी।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।