1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में जीजा-साले की मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में जीजा-साले की मौत

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 12, 2026 02:48 pm IST,  Updated : May 12, 2026 02:55 pm IST

यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर दो युवक सवार थे, जो आपस में जीजा-साला थे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

राजस्थान के अलवर जिले में सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। उद्योग नगर थाना क्षेत्र के लोहिया का तिबारा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जो आपस में जीजा-साला थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार रात उस समय हुआ जब मुकेश और अनिल जांगिड़ अपनी बाइक से जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आनन-फानन में दोनों घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रिश्ते में थे जीजा-साला

सहायक उपनिरीक्षक साधुराम ने बताया कि मृतकों की पहचान मुकेश और अनिल जांगिड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया था, जिसके बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़कर या उसे लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

प्रसव के बाद एक और महिला की मौत

एक अन्य खबर में, राजस्थान के कोटा में जेके लोन अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद जटिलताओं के कारण एक और महिला की मौत हो गई, जिससे पिछले एक सप्ताह में जिले में इस तरह की मौतों की कुल संख्या बढ़कर 04 हो गई। मृतक की पहचान पिंकी महावर (30) के रूप में हुई है, जो दिहाड़ी मजदूर चंद्र प्रकाश की पत्नी थीं। पिछले 24 घंटों में जेके लोन अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद जान गंवाने वाली वह दूसरी महिला हैं।

ये भी पढ़ें-

गुरुग्राम में टोल टैक्स पर बवाल, युवकों ने टोल कर्मियों को जमकर पीटा, तोड़फोड़ भी की; घटना CCTV में हुई कैद

डॉक्टर की लापरवाही से 11 साल के बच्चे का काटना पड़ा पैर, चिकित्सा अधिकारी निलंबित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।