1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. साधु ने दो युवकों संग हनुमान मंदिर में किया ऐसा कुकर्म, ग्रामीणों ने लात-घूंसों से की पिटाई, पुलिस के किया हवाले

साधु ने दो युवकों संग हनुमान मंदिर में किया ऐसा कुकर्म, ग्रामीणों ने लात-घूंसों से की पिटाई, पुलिस के किया हवाले

 Published : Aug 29, 2025 01:21 pm IST,  Updated : Aug 29, 2025 01:27 pm IST

ग्रामीणों ने साधु की जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपी साधु को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पीड़ित युवकों में से एक नाबालिग भी है। दोनों ने ही पुलिस के सामने आरोपी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FREEPIK

राजस्थान के अलवर जिले में एक साधु के खिलाफ युवक से कुकर्म और एक नाबालिग से अश्लील हरकत करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार को बलदेवगढ़ इलाके में पांडुपोल मेले के दौरान उस समय की है, जब हनुमान मंदिर आए दो युवक भंवरानंद महाराज नाम के साधु के साथ उनके आश्रम गए। 

नाबालिग से भी अश्लील हरकत करने की कोशिश की

पीड़ितों ने बाद में आरोप लगाया कि साधु ने 22 वर्षीय युवक के साथ कुकर्म किया और 17 साल के नाबालिग से भी अश्लील हरकत करने की कोशिश की। पीड़ितों ने मेले में तैनात पुलिस से संपर्क किया। साधु के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ितों का कराया जाएगा मेडिकल

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि पीड़ितों द्वारा पुलिस को घटना के बारे में बताने के बाद साधु को हिरासत में लिया गया। आरोपी साधु से पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि चूंकि कथित अपराध टहला थाना क्षेत्र में हुआ था, इसलिए मामला दर्ज कर जांच राजगढ़ के वृत्ताधिकारी को सौंप दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पीड़ितों का मेडिकल करवाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी।’ 

साधु की ग्रामीणों ने की पिटाई

इस बीच, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आए हैं, जिनमें ग्रामीणों द्वारा साधु की लात-घूंसों से पिटाई करते और फिर उसे पुलिस के हवाले करते देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि साधु अब भी हिरासत में है और जांच जारी है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।