1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. पहले से जानते थे सचिन पायलट नकारा-निकम्मा है: अशोक गहलोत

पहले से जानते थे सचिन पायलट नकारा-निकम्मा है: अशोक गहलोत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 20, 2020 02:37 pm IST,  Updated : Jul 20, 2020 03:01 pm IST

राजस्थान में सियासी संकट को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर खुलकर हमला किया। उन्होंने कहा, 'पहले से जानते थे कि सचिन पायलट नकारा-निकम्मा है।'

पहले से जानते थे सचिन पायलट नकारा-निकम्मा है: अशोक गहलोत- India TV Hindi
पहले से जानते थे सचिन पायलट नकारा-निकम्मा है: अशोक गहलोत Image Source : PTI (FILE)

जयपुर: राजस्थान में सियासी संकट को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर खुलकर हमला किया। उन्होंने कहा, 'पहले से जानते थे कि सचिन पायलट नकारा है, निकम्मा है, कुछ काम नहीं कर रहा है।' उन्होंने कहा कि 'पायलट ने गंदा खेल खेला है। कांग्रेस की पीठ में खंजर घोंपा है। अब पायलट का चाल और चेहरा सामने आ गया है। सचिन पायलट ने सरकार गिराने की कोशिश की है।'

गहलोत ने कहा कि 'सचिन पायलट को कम उम्र में सबकुछ मिला। पायलट के खिलाफ किसी ने एक शब्द नहीं बोला। इतना उनका मान-सम्मान रखा। वह व्यक्ति कांग्रेस की पीठ में छुरी घोंपने के लिए तैयार हो गए। उन्हें कांग्रेस ने 7 साल तक प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखा, यह बड़ी बात होती है। राहुल गांधी जी का, सोनिया जी का इतना विश्वास उनके ऊपर था।'

गहलोत ने कहा, 'पिछले 6 महीने से उन्होंने जिस तरीके से साजिश की। कांग्रेस में होकर वह भारतीय जनता पार्टी के सेवक थे। हमारे विधायकों ने जब भाजपा ने जाने से इनकार किया तो उनसे कहा गया कि हम थर्ड फ्रंट बना लेंगे। आप इस्तीफा देंगे और फिर भाजपा का आपके सामने कोई नेता चुनाव में खड़ा नहीं होगा भाजपा का, यह हमने वादा ले लिया है उनसे। और, गठबंधन की सरकार बनेगी।'

अशोक गहलोत ने कहा कि 'एक नौजवान साथी हमारा, जो 25 साल की उम्र में सांसद बने, 26 साल में केंद्रीय मंत्री बन जाए और आप कल्पना करो कि आप 32-34-35-36 साल की उम्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बन जाओ, उप-मुख्यमंत्री बन जाओ। 10-12 साल के गेम में आप सबकुछ बन गए। ऐसे बहुत कम होता है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।