1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. सीकर में नेशनल बैडमिंटन प्लेयर पर तलवार से हमला, खून से सनी सड़क; दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज आया सामने

सीकर में नेशनल बैडमिंटन प्लेयर पर तलवार से हमला, खून से सनी सड़क; दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज आया सामने

 Published : Mar 04, 2025 11:32 pm IST,  Updated : Mar 04, 2025 11:33 pm IST

सीकर में 17 वर्षीय नेशनल बैडमिंटन प्लेयर पर पड़ोसियों ने तलवार से हमला कर दिया। बेटे को बचाने आए पिता-दादा को भी घेरकर आरोपियों ने हमला कर दिया। घायल नमन शर्मा को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है।

sikar sword attack- India TV Hindi
घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने। Image Source : INDIA TV

राजस्थान के सीकर जिले के कोतवाली थाना इलाके में मंगलवार सुबह पार्किंग को लेकर हुए विवाद में नेशनल बैडमिंटन प्लेयर पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में खिलाड़ी के पिता और दादा भी घायल हो गए। घायल खिलाड़ी नमन शर्मा (17) को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है, जबकि उसके पिता कमल शर्मा और दादा जगदीश शर्मा को भी चोटें आई हैं।

कैसे हुआ विवाद?

घटना सुबह करीब 5 बजे की है। बैडमिंटन एकेडमी में रोज की तरह कुछ खिलाड़ी खेलने आए थे। जब उन्होंने घर के सामने अपनी बाइक खड़ी की, तो पड़ोसी नवीन पुत्र वल्लभचंद और उसके परिवार ने नमन शर्मा और उसके पिता कमल शर्मा पर हमला कर दिया। आरोपियों ने तलवार से नमन पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पहले भी होता था विवाद

परिजनों ने बताया कि पड़ोसी नवीन और उसके परिजन पिछले 10-15 दिनों से झगड़ा कर रहे थे। नवीन आदतन नशेड़ी बताया जा रहा है, जिस पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

खून से सनी सड़क

नमन के दादा जगदीश शर्मा ने बताया कि हमले के बाद उनके पोते नमन के शरीर से भारी मात्रा में खून बह गया। एकेडमी से लेकर घर के गेट तक सड़क पर खून ही खून फैल गया था। साथ ही उनके बेटे कमल शर्मा का हाथ भी फ्रेक्चर हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हमले के बाद आरोपी नवीन और उसका पिता वल्लभचंद फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

नेशनल बैडमिंटन प्लेयर है नमन

नमन शर्मा एक होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी है, जो अपने पिता के साथ मिलकर सिटी बैडमिंटन एकेडमी चलाता है। एकेडमी के सामने ही हमलावरों का घर है, जहां पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था।

(रिपोर्ट- अमित शर्मा)

यह भी पढ़ें-

10 रुपये के लिए पिता की हत्या, कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंचा; बेटे की हैवानियत देख पुलिस भी हैरान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।