1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. डंपर से टक्कर के बाद बाइक सवार दंपति की दर्दनाक मौत, 20 फीट तक घिसटता रहा पहियों में फंसा शव

डंपर से टक्कर के बाद बाइक सवार दंपति की दर्दनाक मौत, 20 फीट तक घिसटता रहा पहियों में फंसा शव

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Jan 29, 2025 12:22 pm IST,  Updated : Jan 29, 2025 12:22 pm IST

सीकर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। रॉन्ग साइड से आ रहे डंपर ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया और उन्हें 20 फीट तक घसीटता ले गया।

बाइक सवार दंपति की दर्दनाक मौत- India TV Hindi
बाइक सवार दंपति की दर्दनाक मौत

राजस्थान के सीकर जिले के खंडेला इलाके में मंगलवार दोपहर एक भयंकर सड़क हादसा हो गया। रॉन्ग साइड से आ रहे डंपर ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार दंपति को डंपर 20 फीट तक घसीटता ले गया। इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

डंपर के पहियों में फंसे शव को घंटों की मशक्कत के बाद निकाले गए। यह हादसा खंडेला थाना क्षेत्र के ढाणी गुमान सिंह सरकारी स्कूल के पास दोपहर करीब 2:00 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, मिट्टी से लदा डंपर कोटड़ी से ढाणी गुमान सिंह की ओर जा रहा था। इस दौरान वह रॉन्ग साइड से तेज गति में आया और सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी।

पीछे की पहियों में फंसे दंपति

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार दंपति को डंपर ने पूरी तरह कुचल दिया। बाइक, डंपर के आगे के पहियों में फंस गई, जबकि दंपति के शव पीछे के पहियों में फंस गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक दंपती की पहचान शंभुदयाल सैनी (50) और उनकी पत्नी श्रवणी सैनी (44) के रूप में हुई है। वे पचलंगी के काटलीपुरा गांव के रहने वाले थे। मंगलवार को श्रवणी सैनी के मायके ढुढ़ानिया गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम था, जहां शामिल होने के लिए दोनों बाइक से जा रहे थे, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही यह भयानक हादसा हो गया।

(रिपोर्ट- अमित शर्मा)

ये भी पढ़ें- 

महाकुंभ: NH-19 पर दिखा भीषण जाम का नजारा, 12 तो कोई 72 घंटे से फंसा है

शहरी नक्सलवाद पर CM फडणवीस बोले- शिक्षण संस्थानों को बनाया जा रहा अड्डा, युवाओं को लेकर कही बड़ी बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।