1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. उदयपुर: 11वीं क्लास में पढ़ने वाली 2 बहनों के शव मिले, रविवार शाम से थी लापता

उदयपुर: 11वीं क्लास में पढ़ने वाली 2 बहनों के शव मिले, रविवार शाम से थी लापता

 Published : Nov 11, 2024 06:53 pm IST,  Updated : Nov 11, 2024 06:53 pm IST

राजस्थान के उदयपुर जिले में 11वीं क्लास में पढ़ने वाली दो लड़कियों के शव मिले हैं। ये दोनों बहनें रविवार शाम 4 बजें से लापता थीं। शवों को पशु चरा रहे ग्रामीणों ने देखा था। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

घटनास्थल पर जुटी भीड़- India TV Hindi
घटनास्थल पर जुटी भीड़ Image Source : SOCIAL MEDIA

राजस्थान के उदयपुर जिले में रविवार शाम से लापता दो चचेरी बहनों के शव सोमवार को एक सुनसान इलाके में मिले जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। शवों को पशु चरा रहे ग्रामीणों ने देखा था। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शव उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र के गहलोतों का गुढ़ा गांव के पास मिले है। फिलहाल मौत का सही कारण सामने नहीं आया है।

पुलिस को संदेह- जहर खाने से हुई मौत

पुलिस को संदेह है कि 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 और 18 साल की दोनों लड़कियों की मौत जहर खाने से हुई। पुलिस ने कहा, “दोनों बहनें कल शाम 4 बजे जंगल में शौच के लिए गई थीं और वापस नहीं लौटीं। आज उनके शव उनके घर से लगभग 500 मीटर दूर मिले। उनकी उम्र 17 और 18 साल थी और वे 11वीं कक्षा में पढ़ती थीं।"

यह घटना गोगुंदा थाना क्षेत्र के गहलोतों का गुढ़ा गांव में हुई। पुलिस ने कहा, "प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि लड़कियों ने जहरीला पदार्थ खाया है। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम के बाद शवों को मृतकों के परिजनों को सौंप दिया गया।" उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

रेप के आरोपी बेटे को बचाना चाहता था पिता, 'पुत्र मोह' में कर बैठा गुनाह, अब बुरा फंसा; जानें कैसे

पिता ने अपनी बेटी को भेजा अमेरिका, तो बौखलाए प्रेमी ने चलाई गोली; हुआ गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।