1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. रिश्ता शर्मसार! राजस्थान में 28 साल के बेटे ने अपनी मां से किया दुष्कर्म, आरोपी ने कोर्ट में बताई दरिंदगी की वारदात

रिश्ता शर्मसार! राजस्थान में 28 साल के बेटे ने अपनी मां से किया दुष्कर्म, आरोपी ने कोर्ट में बताई दरिंदगी की वारदात

 Published : Sep 04, 2024 11:40 pm IST,  Updated : Sep 04, 2024 11:41 pm IST

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कोर्ट में भेजा। जहां आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। साथ ही कोर्ट में मां के साथ दरिंदगी की वारदात बताई है।

पुलिस हिरासत में है आरोपी- India TV Hindi
पुलिस हिरासत में है आरोपी Image Source : FILE PHOTO

राजस्थान के बूंदी जिले में मां- बेटे के बीच के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति को नशे की हालत में अपनी मां से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

थाने पहुंची पीड़िता

पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को उस समय हुई, जब 28 वर्षीय आरोपी अपनी 52 वर्षीय मां के साथ गांव में अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद पीड़िता अपने छोटे बेटे और बेटी के साथ डाबी थाने पहुंची। आरोपी बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 

आरोपी ने कोर्ट में गुनाह कबूला

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने शुरुआती पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता बेटे के साथ अपने भाई के घर गई थी लेकिन दोनों जब वापस लौट रहे थे, तो आरोपी व्यक्ति ने सुनसान जगह पर अपनी मां से दुष्कर्म किया। 

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

पुलिस उपाधीक्षक (DSP) तरुणकांत सोमानी ने कहा, 'हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।'

भाषा इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।