1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. एक्सप्रेसवे पर पुलिया से जा टकराई तेज रफ्तार BMW कार, राजस्थान के व्यापारी की गई जान, पूर्व सीएम ने जताया दुख

एक्सप्रेसवे पर पुलिया से जा टकराई तेज रफ्तार BMW कार, राजस्थान के व्यापारी की गई जान, पूर्व सीएम ने जताया दुख

 Published : Mar 09, 2026 03:54 pm IST,  Updated : Mar 09, 2026 04:02 pm IST

बीएमडब्ल्यू कार की रफ्तार बहुत तेज थी। एक्सप्रेसवे पर कार अनियंत्रित हो गई और एक पुलिस से जा टकराई। कार में सवार राजस्थान के व्यापारी वल्लभ महेश्वरी की मौत हो गई। ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

सड़का हादसे में गई व्यापारी की जान- India TV Hindi
सड़का हादसे में गई व्यापारी की जान Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के अलवर जिले में रविवार शाम एक एक्सप्रेस-वे पर हुई सड़क दुर्घटना में जयपुर के एक व्यवसायी की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में जयपुर से मथुरा जा रहे शकुन ग्रुप के प्रबंध निदेशक वल्लभ माहेश्वरी (62) की मृत्यु हो गई। 

पुलिया की दीवार से जा टकराई कार

रैणी थानाक्षेत्र में माहेश्वरी की बीएमडब्ल्यू कार अनियंत्रित होकर बैरिकेड तोड़ते हुए पुलिया की दीवार से टकरा गई और इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। माहेश्वरी और उनके ड्राइवर को राहगीरों और पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। 

ड्राइवर का अस्पताल में चल रहा इलाज

प्राथमिक इलाज के बाद माहेश्वरी को अलवर के एक अन्य अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर को चोटें आईं हैं। उसको अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। 

हादसे पर पूर्व सीएम ने जताया दुख

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने माहेश्वरी के निधन पर शोक व्यक्त किया। गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उद्योगपति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।