1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई गई ट्रेनों का किराया केन्द्र सरकार वहन करे: सचिन पायलट

प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई गई ट्रेनों का किराया केन्द्र सरकार वहन करे: सचिन पायलट

 Written By: Bhasha
 Published : May 03, 2020 10:03 pm IST,  Updated : May 03, 2020 10:03 pm IST

पायलट ने कहा, 'कोरोना महामारी के कारण जारी लॉकडाउन के चलते श्रमिक, मजदूर पहले से ही आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। लॉकडाउन के चलते लोगों की नौकरियां छिन गई है, उनके रोजगार समाप्त हो गये हैं और काम-धंधे ठप्प हो गये हैं।' 

प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई गई ट्रेनों का किराया केन्द्र सरकार वहन करे: सचिन पायलट- India TV Hindi
प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई गई ट्रेनों का किराया केन्द्र सरकार वहन करे: सचिन पायलट Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान के उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने केन्द्र सरकार से दूसरों राज्यों में फंसे श्रमिकों एवं मजदूरों को अपने-अपने प्रांतों में पहुंचाने के लिए चलाई जा रही रेल सेवा का किराया केन्द्र सरकार अथवा पीएम केयर फण्ड से वहन किये जाने की मांग की है।

पायलट ने कहा, 'कोरोना महामारी के कारण जारी लॉकडाउन के चलते श्रमिक, मजदूर पहले से ही आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। लॉकडाउन के चलते लोगों की नौकरियां छिन गई है, उनके रोजगार समाप्त हो गये हैं और काम-धंधे ठप्प हो गये हैं।'

उन्होंने कहा कि 'श्रमिकों, मजदूरों एवं कामगारों ने जो थोड़ी-बहुत बचत की थी, वर्तमान परिस्थिति के चलते वह भी राशन एवं रोजमर्रा की जरूरत की चीजों में खर्च हो चुकी है। इस दौरान उनकी कोई आमदनी भी रही नहीं है।'

 उन्होंने कहा कि 'ऐसे विपरीत हालातों में उन्हें अपने-अपने घरों तक पहुंचाने के लिए उनसे रेल किराया नहीं लिया जाना चाहिए जिससे वे अतिरिक्त आर्थिक बोझ से बच सके।'

पायलट कहा है कि कोरोना महामारी के चलते श्रमिकों एवं मजदूरों को आर्थिक सम्बल देते हुए केन्द्र सरकार को चाहिए कि उनको अपने-अपने घरों तक पहुंचाने के लिए रेल किराया भारतीय रेल या पीएम केयर फण्ड द्वारा वहन किया जाये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।