1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. करंट लगने का रूह कंपा देने वाला वीडियो, मंदिर में टेंट लगाते समय हुआ हादसा, सीपीआर और डीसी शॉक ने बचाई जान

करंट लगने का रूह कंपा देने वाला वीडियो, मंदिर में टेंट लगाते समय हुआ हादसा, सीपीआर और डीसी शॉक ने बचाई जान

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Nov 07, 2025 02:26 pm IST,  Updated : Nov 07, 2025 02:26 pm IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि टेंट लगाते समय दो लोगों को करेंट लग जाता है। दोनों बेहोश होकर जमीन पर गिर जाते हैं। इसके बाद आसपास मौजूद लोग दोनों लोगों को उठाकर अस्पताल ले जाते हैं।

tEMPLE aCCIDENT cHURU- India TV Hindi
मंदिर में हादसा Image Source : REPORTER INPUT

चूरू जिले के नयाबास मोहल्ले से रूह कंपा देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां मंदिर में टेंट लगा रहे दो लोगों को करेंट लग गया और दोनों जमीन पर बेसुध होकर गिर गए। हालांकि, समय रहते दोनों को अस्पताल ले जाया गया। इससे दोनों की जान बच गई। बताया जा रहा है कि बालाजी मंदिर में टेंट लगाते समय भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सैनी के भाई ताराचंद सैनी (45) को करंट लग गया। करंट लगते ही वे जमीन पर गिर पड़े और मजदूर सीढ़ी पर लटक गया। दोनों को गंभीर हालत में डीबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने जीवनदान दिया।

अस्पताल पहुंचते समय ताराचंद सैनी के हार्ट ने काम करना बंद कर दिया था। ईसीजी सीधी लाइन दिखा रही थी और ब्लड प्रेशर व ऑक्सीजन शून्य था। इस पर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. पुकार ने तत्काल टीम के साथ मिलकर सीपीआर और दो बार डीसी शॉक देकर धड़कनें वापस लौटा दीं। इसके बाद उन्होंने खुद रोगी को इंट्यूबेट किया और हार्ट फिर से चालू हुआ।

बुधवार शाम को हुई घटना

करंट की चपेट में आए दोनों व्यक्तियों को मेडिसिन आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया, जहां लगातार निगरानी में उनकी हालत में सुधार आया। गुरुवार को उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया और अब वे सामान्य ऑक्सीजन पर हैं। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है।

सीपीआर से बची जान

डॉ. पुकार ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद कमांडो सुरेन्द्र कस्वां और एसआई रामजीलाल ने बिना समय गंवाए सीपीआर देना शुरू कर दिया था, जिसने ताराचंद सैनी की जान बचाने में संजीवनी बूटी का काम किया। हादसे में साथ काम कर रहा मजदूर भी झुलस गया, जिसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

(चूरू से अमित शर्मा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ लें-

पाली में ढोल-नगाड़ों की थाप पर चोरों का निकाला जुलूस, भीगी बिल्ली बनकर रास्तेभर मांगते रहे माफी; देखें VIDEO

झुंझुनूं में थार का कहर, पैदल जा रही युवती को उड़ाया; वीडियो देख रौंगटे खड़े हो जाएंगे

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।