1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Rajasthan Weather: शेखावाटी में ठंड, बाड़मेर-जोधपुर में गर्मी, कहीं कहीं बारिश की संभावना, राजस्थान में मौसम का ट्विस्ट

Rajasthan Weather: शेखावाटी में ठंड, बाड़मेर-जोधपुर में गर्मी, कहीं कहीं बारिश की संभावना, राजस्थान में मौसम का ट्विस्ट

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Feb 14, 2026 02:07 pm IST,  Updated : Feb 14, 2026 02:07 pm IST

राजस्थान में मौसम पल पल बदल रहा है। शेखावटी और आसपास के इलाकों में जहां ठंड पड़ रही है तो वहीं बारमेड़ जोधपुर में गर्मी लग रही है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से कहीं कहीं बारिश हो सकती है। जानें कैसा रहेगा राजस्थान में मौसम?

राजस्थान का मौसम- India TV Hindi
राजस्थान का मौसम

राजस्थान में मौसम पल पल बदल रहा है। शुक्रवार को शेखावटी सहित कई जिलों में हल्के बादल छाए रहे, जिससे सुबह-शाम ठंड महसूस हुई। ठंड की बात करें तो प्रदेश के सीकर, चूरू और फतेहपुर में सबसे ज्यादा ठंडक रही। तो वहीं बाड़मेर, जोधपुर, पाली और चित्तौड़गढ़ में तेज धूप होने से दिन में गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड कम हो जाएगी और तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है। लेकिन वहीं विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी होने की संभावना है।

गर्मी लगातार बढ़ेगी

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अब सर्दी का असर कम होता जाएगा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा आने वाले दिनों में कई जिलों में बारिश की संभावना है क्योंकि एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के असर से बादलों की आवाजाही दिख रही है लेकिन इस वेस्टर्न सिस्टम के कमजोर होने और ह्यूमिडिटी का लेवल कम होने से बारिश नहीं हुई। शुक्रवार को राज्य में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के मुताबिक, 18 फरवरी के बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के सक्रिय होने से राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाने की संभावना है और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है और इससे तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है और दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग के मुताबिक 15 फरवरी के बाद सर्दी के असर में कमी आने की संभावना जताई गई है और अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने का अनुमान है। इससे दिन में हल्की गर्मी और रात में हल्की ठंड का एहसास होगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।