1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. 'राहुल गांधी बौखला गए हैं, जो दूसरे कंट्री की संसद में अपने देश का अपमान करते हैं,' कांग्रेस नेता के बेटे का आरोप

'राहुल गांधी बौखला गए हैं, जो दूसरे कंट्री की संसद में अपने देश का अपमान करते हैं,' कांग्रेस नेता के बेटे का आरोप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 08, 2023 03:03 pm IST,  Updated : Mar 08, 2023 03:03 pm IST

राजस्थान के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विदेशी जमीन पर देश का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने राज्य में पार्टी की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उसे जनता की समस्याओं से सरोकार नहीं है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी(फाइल फोटो)- India TV Hindi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी(फाइल फोटो) Image Source : PTI

Rajasthan: राजस्थान के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विदेशी जमीन पर देश का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने राज्य में पार्टी की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उसे जनता की समस्याओं से सरोकार नहीं है। उन्होंने ट्वीट किया, "वह (राहुल गांधी) बौखला गए हैं। जो दूसरे देश की संसद में अपने देश का अपमान करते हैं, या शायद वह इटली को अपनी मातृभूमि मानते हैं।" 

राहुल गांधी के ब्रिटेन में दिए गए उस बयान जिसमें उन्होंने कहा था BJP हमेशा के लिए सत्ता में नहीं रहने वाली पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिरुद्ध ने ट्वीट किया कि "क्या वह भारत में यह सब बकवास नहीं बोल सकते हैं? या वह आनुवंशिक रूप से यूरोपीय मिट्टी को पसंद करते हैं?" 

2020 में की थी बगावत

अनिरुद्ध कांग्रेस नेता सचिन पायलट के करीबी हैं क्योंकि उन्होंने ट्विटर पर दिए गए परिचय में स्वयं को सचिन पायलट के विचारों को मानने वाला बताया है। उनके पिता विश्वेंद्र ने भी 2020 में राजनीतिक संकट के दौरान पायलट के साथ अशोक गहलोत की सरकार के खिलाफ बगावत की थी। उस समय मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के भीतर एक गुट उनकी निर्वाचित सरकार को गिराने की कोशिश कर रहा है। संकट के बाद विश्वेंद्र सिंह को पर्यटन मंत्री के पद से हटा दिया गया था और आलाकमान से बातचीत के बाद उन्हें फिर से राज्य मंत्रिमंडल में बहाल कर दिया गया था। 

शहीदों के परिवार के साथ सरकार के व्यवहार पर भी की टिप्पणी
अनिरुद्ध ने पुलवामा हमले के शहीद जवानों के परिवार के साथ राज्य की कांग्रेस सरकार के व्यवहार पर भी टिप्पणी की। शहीदों के परिजन अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी, शहीद की मूर्ति स्थापित करने सहित अन्य मांगों को लेकर भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के साथ धरने दे रहे हैं। उन्होंने कहा "यह हमेशा के लिए जारी रहेगा। कांग्रेस पार्टी को ऐसे मामलों की परवाह नहीं है - उन्हें लगता है कि ये मामले उनके इतालवी संचालकों को परेशान करने के लिए बहुत तुच्छ हैं!" विश्वेंद्र सिंह ने अपने बेटे अनिरुद्ध की टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है । 

ये भी पढ़ें- TANCET Admit card: अन्ना यूनिवर्सिटीइस इस दिन जारी करेगी एडमिट कार्ड, ऐसे करना होगा डाउनलोड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।